विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनाडा में भारतीय मूल के युवक की हत्या, बीच सड़क पर मारी गई गोली, पुलिस को गैंग वार का शक

Published: Sun, 25 Jan 2026 11:35 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2026 12:10 PM (IST)

कनाडा में भारतीय मूल के युवक दिलराज सिंह गिल की हत्या कर दी गई है। 22 जनवरी को हुई इस घटना में गिल को बीच सड़क पर गोली मारी गई।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कनाडा में भारतीय मूल के युवक दिलराज सिंह गिल की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि यह हत्या टारगेटेड गैंग वॉर का नतीजा हो सकती है। पुलिस ने बताया कि गिल पुलिस के लिए जाना-पहचाना था।

कनाडा में इस युवक की हत्या गुरुवार, 22 जनवरी को हो गई थी। पुलिस ने शनिवार, 24 जनवरी को इस युवक की पहचान वैंकूवर निवासी दिलराज सिंह गिल के रूप में बताई, जो कि भारतीय मूल का निवासी था।

कनाडा में भारतीय मूल के युवक की हत्या

बर्नाबी RCMP के फ्रंटलाइन अधिकारियों ने कनाडा में 3700 ब्लॉक के पास गोलीबारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्हें एक पीड़ित मिला। पुलिस ने बताया, 'हमने उसकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद उस युवक की जान नहीं बच पाई।'

अधिकारियों ने आगे बताया, 'इस घटना के तुरंत बाद बक्सटन स्ट्रीट के 5000 ब्लॉक में एक गाड़ी में आग लगी हुई मिली।' बर्नाबी, ब्रिटिश कोलंबिया की पुलिस ने बयान जारी कर कहा, 'जांचकर्ताओं ने यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या गोलीबारी से इसका कोई संबंध हो सकता है।'

इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम अब इस हत्या की जांच कर रही है। टीम ने बयान में कहा, 'गिल पुलिस की जानकारी में थे और ऐसा लगता है कि गोलीबारी का संबंध BC गैंग विवाद से है।'

यह भी पढ़ें- 'तुरंत लगा देंगे 100 % टैरिफ', चीन के साथ ट्रेड डील को लेकर ट्रंप ने कनाडा को दी धमकी

यह भी पढ़ें- कनाडा में जबरन वसूली के संदेह में पंजाबी समुदाय के कई लोगों की पहचान, नजर में 111 लोग