भारतीय-अमेरिकी अरबपति फार्मास्युटिकल धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
अमृतसर में जन्मे उद्यमी जॉन नाथ कपूर की छवि लोकहित के कार्य करने वाले एक परोपकारी शख्स की है। वह 1960 में भारत से अमेरिका गए थे।
वाशिंगटन, पीटीआइ। भारतीय-अमेरिकी फार्मास्युटिव अरबपति 74 वर्षीय जॉन नाथ कपूर को एफबीआइ ने उनके एरिजोना स्थित घर से गिरफ्तार किया है। जॉन पर अमेरिका में एक देशव्यापी साजिश का नेतृत्व करने का आरोप लगाया गया है।
जॉन पर आरोप है कि उन्होंने डॉक्टरों को रिश्वत देकर मरीजों को शक्तिशाली ओपिओइड प्रेसक्राइब्ड किया और बीमा कंपनियों को धोखा दिया। इसके साथ ही जॉन पर धमकाने, षड्यंत्र रचने और धोखाधड़ी से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।
अमृतसर में जन्मे उद्यमी जॉन नाथ कपूर की छवि लोकहित के कार्य करने वाले एक परोपकारी शख्स की है। वह 1960 में भारत से अमेरिका गए थे। तब से वह वहीं पर अपना बिजनेस कर रहे हैं। वह फार्मास्युटिकल कपंनी इंसिस थेरेपीटिक्स के निदेशक मंडल के मौजूदा सदस्य हैं।
अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस ने बताया कि 20,000 से अधिक अमेरिकियों की सिंथेटिक ओपिओइड के कारण मृत्यु हो चुकी है। वहीं पिछले सालों में इसके ओवरडोस से लाखों लोग इसके आदी हो गए हैं। लेकिन इसके बावजूद चिकित्सकीय पेशेवरों नशीले पदार्थों का लाभ लेने के बजाय, इन्हें बनाने वालों को लाभ पहुंचाने की कोशिश करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि न्याय विभाग इसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।