विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप की धमकियों के बाद अलर्ट थे कनाडाई पीएम कार्नी, अमेरिकी हमले जैसे गंभीर जोखिम का सामने करने को थे तैयार

Published: Sat, 26 Sep 2026 05:39 AM (IST)

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि उनकी सरकार ने अमेरिका द्वारा हमले के "बहुत कम आशंका वाले लेकिन गंभीर जोखिम" पर भी विचार किया था।

अमेरिकी हमले जैसे गंभीर जोखिम का सामना करने को तैयार थे कार्नी (फोटो- रॉयटर)

अमेरिकी हमले जैसे गंभीर जोखिम का सामना करने को तैयार थे कार्नी (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. अमेरिकी हमले जैसे गंभीर जोखिम का सामना करने को तैयार थे कार्नी

  2. ट्रंप ने बार-बार कहा था कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए

  3. कार्नी बोले, पीएम होने के नाते ऐसे सैन्य हालात पर भी विचार करना उनकी जिम्मेदारी

आईएएनएस, वाशिंगटन। अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि उनकी सरकार ने अमेरिका द्वारा हमले के "बहुत कम आशंका वाले लेकिन गंभीर जोखिम" पर भी विचार किया था। यह विचार उन्हें तब आया, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार कहा कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए।

कार्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर उनकी जिम्मेदारी है कि वे ऐसे सैन्य हालात पर भी विचार करें, जिनके होने की आशंका बहुत कम हो।

कार्नी ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा कि मुझे लगता है कि इन पदों पर रहते हुए आपकी जिम्मेदारी है कि आप बहुत कम आशंका वाले, लेकिन गंभीर जोखिमों पर भी गौर करें। यह सिर्फ जोखिम प्रबंधन है, न कि कोई सामान्य स्थिति। ऐसा न करना गैर-जिम्मेदाराना होगा।"

कनाडा के प्रधानमंत्री के बयानों से यह बात सामने आई कि कनाडा को 51वां राज्य बनाने के बारे में ट्रंप की बातों की वजह से कनाडाई सरकार के सबसे ऊंचे स्तरों पर आपातकालीन योजना बनाने पर विचार किया गया था।

कार्नी ने जोर देकर कहा कि अमेरिका के हमले की संभावना नहीं थी। हालांकि, उनकी सरकार ने अमेरिका से बिगड़ते रिश्तों से पैदा होने वाले जोखिमों की तैयारी के तहत इस आशंका पर विचार किया था।