Move to Jagran APP

कनाडा: क्यूबेक सिटी में धारदार हथियार से हमला करने वाला शख्स गिरफ्तार, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

कनाडा में एक शख्स ने खास परिधान पहन क्यूबेक सिटी में धारदार हथियार से लोगों पर हमला कर दिया है। हमले मे 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 12:22 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 01:03 PM (IST)
कनाडा: क्यूबेक सिटी में धारदार हथियार से हमला करने वाला शख्स गिरफ्तार, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
खास परिधान पहन एक शख्स ने क्यूबेक सिटी में धारदार हथियार से लोगों पर किया हमला

क्यूबेक सिटी, एपी। कनाडा के क्यूबेक सिटी में एक शख्स ने धारदार हथियार से कई लोगों पर हमला करने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

इस शख्स पर आरोप है कि उसने नेशनल असेंबली के पास कई लोगों पर चाकू से हमला किया। इससे पहले इस हमलावर की पहचान नहीं हुई थी और ना ही घायल हुए लोगों की संख्या की पुष्टि हुई थी. इस घटना के बाद पुलिस ने आस-पास के इलाकों में लोगों से घरों में ही रहने के निर्देश दिए हैं।

न्यूज एजेसी एपी के मुताबिक, इस शख्स ने मध्यकालीन कपड़े (Medieval cloth) पहन कर एक धारदार हथियार से कई लोगों को घायल कर दिया। इस घटना को अंजाम देते हुए ही आरोपित फरार हो गया। इस हमले की वजह के बारे में भी अभी जानकारी नहीं आई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं। 

फ्रांस में भी हो चुका है हमला

बता दें कि कुछ दिन पहले फ्रांस के नीस  शहर में भी एक चर्च में तीन लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया था। इस घटना के कुछ दिन बाद एक फिर इस देश में ग्रीक आर्थोडॉक्स चर्च में पादरी को गोली मारने की घटना सामने आई थी। इस दौरान पादरी पर हमला करके हमलावर भाग निकला। घायल पादरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट में गोली लगने से पादरी की हालत गंभीर बनी हुई है। आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। हमले की सही वजह अभी पता नहीं चल सकी है। हमलावर एक ही बताया जा रहा है। 

उल्लेखनीय है फ्रांस में पिछले दिनों एक पत्रिका में छपे पैगंबर के पुराने कार्टून कक्षा में दिखाने पर एक मुस्लिम युवक ने शिक्षक की सिर काटकर हत्या कर दी थी। इस घटना के विरोध में बाद फ्रांस में जगह जगह पैगंबर के कार्टून लगाए गए। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भी सख्त रुख अपनाते हुए मजहबी हिंसा करने वालों की कड़ी आलोचना की। मैक्रों के सख्त रुख पर कई मुस्लिम देशों में फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए।

इस सबके बीच ट्यूनीशिया के एक युवक ने नीस के चर्च में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की चाकू मार कर हत्या कर दी। चर्च पर हमले के बाद फ्रांसीसी गृह मंत्री गेराल्ड डारमानिन ने कहा था कि देश में और आतंकी हमले हो सकते हैं। इसको देखते हुए पूरे देश में खासकर चर्चो और स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसके बावजूद पादरी पर हमला हो गया। आशंका है कि यह वारदात मजहबी हिंसा से जुड़ी हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.