Move to Jagran APP

Yudh Abhyas 2019: भारतीय और अमेरिकी सैनिकों ने किया संयुक्त अभ्यास, दिखाया पराक्रम

इस अभ्यास के बाद अक्टूबर में भारत में होने वाले हिम विजय अभ्यास में भी चिनूक और हॉवित्जर तोप इस्तेमाल किए जाएंगे।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 06:30 PM (IST)
Yudh Abhyas 2019: भारतीय और अमेरिकी सैनिकों ने किया संयुक्त अभ्यास, दिखाया पराक्रम
Yudh Abhyas 2019: भारतीय और अमेरिकी सैनिकों ने किया संयुक्त अभ्यास, दिखाया पराक्रम

वाशिंगटन, एएनआइ। भारतीय और अमेरिकी सैनिकों ने युद्ध अभ्यास 2019 के तहत हॉवित्जर तोप और चिनूक हेलीकॉप्टर पर साझा अभ्यास किया। वाशिंगटन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे लेविस मेकॉर्ड में पांच सितंबर से शुरू हुआ यह अभ्यास 18 सितंबर तक चलेगा।

loksabha election banner

भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग के तहत हाल में अमेरिका निर्मित चार चिनूक हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना में शामिल किए गए हैं। तेजी से उड़ान भरने में सक्षम ये हेलीकॉप्टर भारी भरकम सामान ले जाने में भी सक्षम हैं। इस अभ्यास के बाद अक्टूबर में भारत में होने वाले हिम विजय अभ्यास में भी चिनूक और हॉवित्जर तोप इस्तेमाल किए जाएंगे। भारतीय सेना अक्टूबर में चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश में यह अभ्यास करेगी।

युद्ध अभ्यास अमेरिका और भारत का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है, जिसका आयोजन पिछले 15 वर्षो से किया जा रहा है। इसका आयोजन एक साल भारत में और अगले साल अमेरिका में किया जाता है। दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त रूप से किसी भी खतरे से निपटने के लिए योजना और क्रियान्वयन का अभयास कर रही हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.