Youtube Star ग्रांट थांपसन की पैराग्लाइडिंग हादसे में मौत
ग्रांट के यूट्यूब पर एक करोड़ दस लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। चैनल पर डाले गए उनके वीडियो को अरबों बार देखा जा चुका है।
By Nitin AroraEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 07:55 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 07:55 PM (IST)
लॉस एंजिलिस, एएफपी। यूट्यूब पर अपने लोकप्रिय चैनल 'द किंग ऑफ रैंडम' 'King of Random' से मशहूर अमेरिकी ग्रांट थांपसन की एक पैराग्लाइडिंग हादसे में मौत हो गई। 38 वर्षीय ग्रांट बीते सोमवार को अमेरिका के उटाह में पैराग्लाइडिंग ट्रिप पर गए थे, जहां वह हादसे का शिकार हो गए।
ग्रांट के यूट्यूब पर एक करोड़ दस लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। चैनल पर डाले गए उनके वीडियो को अरबों बार देखा जा चुका है। वाशिंगटन काउंटी शेरिफ के दफ्तर ने अपनी फेसबुक पोस्ट में बताया कि बचाव दल ने दुर्घटनाग्रस्त पैराग्लाइडर को ढूंढ निकाला है।
उसमें मौजूद वीडियो रिकार्डिग उपकरण के जरिये दुर्घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है। शरीर पर लगे जीपीएस डिवाइस की मदद से ग्रांट के शव का पता चला। ग्रांट की मौत की खबर से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। यूट्यूब के जरिये प्रसिद्धी पाने से पहले वह 11 वर्षो तक पायलट की नौकरी कर चुके थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें