Move to Jagran APP

बांग्लादेश जोखिम भरा क्षेत्र घोषित, मास्को में अलर्ट, दुनियाभर में अब तक 143,744 मौतें

दुनियाभर में 21.4 लाख से ज्‍यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं जबकि 143744 लोगों की मौत हो चुकी है। बांग्लादेश ने खुद को जोखिमभरा क्षेत्र घोषित किया है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Fri, 17 Apr 2020 09:11 PM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2020 09:11 PM (IST)
बांग्लादेश जोखिम भरा क्षेत्र घोषित, मास्को में अलर्ट, दुनियाभर में अब तक 143,744 मौतें
बांग्लादेश जोखिम भरा क्षेत्र घोषित, मास्को में अलर्ट, दुनियाभर में अब तक 143,744 मौतें

मास्को, एजेंसियां। रूस में संक्रमितों की संख्या 32 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। पिछले चौबीस घंटे में 4,070 लोग और संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में आधे मास्को और उसके आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो से तीन हफ्तों में हालात बदतर हो सकते हैं। इस दौरान राजधानी मास्को में संक्रमितों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। कोरोना से अब तक रूस में 273 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले चौबीस घंटे में 41 लोगों की जान गई है।

loksabha election banner

दुनियाभर में 21.4 लाख चपेट में

समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, दुनियाभर में 21.4 लाख से ज्‍यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं जबकि 143,744 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप के सबसे बड़े शहर मास्को में मार्च से लॉकडाउन है। एक महीने से ज्यादा समय से शहर की 1.20 करोड़ की आबादी ताले में बंद है, लेकिन अधिकारियों ने शिकायत की है कि लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो मैसेज में डिप्टी मेयर अनास्तासिया राकोवा ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो से तीन सप्ताह मुश्किल भरे होंगे।

अफ्रीका में इस साल जा सकती है तीन लाख लोगों की जान

कोरोना महामारी से इस साल अफ्रीका में तीन लाख लोगों की मौत होगी। लंदन स्थित इंपीरियल कॉलेज के एक अध्ययन का हवाला देते जारी एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के अफ्रीकी आर्थिक आयोग ने कहा कि अगर महाद्वीप में शारीरिक दूरी का पालन किया जाता है तब भी 12.2 करोड़ लोग संक्रमित होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए अगर हर संभव प्रयास किए जाते हैं तो टेस्टिंग, पीपीई और इलाज के लिए 46 अरब डॉलर (साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये) की जरूरत होगी।

स्पेन में मृतकों की संख्या 19,478 हुई

स्पेन में पिछले चौबीस घंटों में 585 लोगों की मौत हुई है। इस तरह मृतकों की संख्या 19,478 हो गई है। उधर, बेल्जियम में मरने वालों की संख्या 5,163 हो गई है। पिछले चौबीस घंटों में वहां पर 313 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में आधे वह लोग हैं जो ओल्ड एज होम में रहते हैं।

बांग्लादेश ने पूरे देश को जोखिम भरा क्षेत्र घोषित किया

देश के विभिन्न हिस्सों में महामारी फैलने के बाद बांग्लादेश ने पूरे देश को जोखिम भरा क्षेत्र घोषित कर दिया। शुक्रवार को वहां 15 और मौतों के बाद मरने वालों का आंकड़ा 75 हो गई। स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशालय (डीजीएचएस) द्वारा गुरुवार रात जारी एक आदेश के अनुसार पूरे बांग्लादेश को संक्रामक रोग (रोकथाम, नियंत्रण और उन्मूलन) अधिनियम, 2018 के तहत जोखिम भरा क्षेत्र घोषित किया गया है।

जर्मनी में संक्रमण के नए मामलों में कमी आई

जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक कोरोना महामारी पूरी तरह नियंत्रण में है और संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। जेंस स्पैन ने शुक्रवार को बर्लिन में संवाददाताओं से कहा कि संक्रमित मामलों में हो रही वृद्धि असामान्य नहीं है। जर्मनी के रोग नियंत्रण केंद्र राबर्ट कोच इंस्टीट्यूट द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से संक्रमित होने वाले प्रत्येक व्यक्ति की दर एक से घटकर 0.7 रह गई है। जर्मनी में अभी तक 17 लाख टेस्ट हुए हैं।

ब्रिटेन में कोरोना से और 847 मौतें हुईं 

ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में अस्पतालों में कोरोना संक्रमण का इलाज करार रहे और 847 लोगों की मौत हो गई है। इसकी के साथ इस देश में कुल मृतक संख्या 14,576 हो गई है। इस बीच, लंदन के मेयर सादिक खान ने शुक्रवार को ब्रिटिश सरकार से फेस मास्क अनिवार्य करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में हो रहे उपायों से यह साबित होता है कि अगर महामारी के प्रसार को रोकना है तो चेहरा ढका होना चाहिए।

देश मौतें संक्रमित

अमेरिका 34,784-6,76,676

इटली 22,170-1,68,941

स्पेन 19,478-1,88,068

फ्रांस 17,920-1,08,847

ब्रिटेन 14,576-1,08,692

बेल्जियम 5,163-36,138

ईरान 4,869-77,995 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.