दुनिया ने कुछ इस तरह किया बापू को याद, राष्ट्रपिता की छवि से रोशन हुआ बुर्ज खलीफा
शुक्रवार को महात्मा गांधी की छवि से विश्व की सबसे ऊंची इमारतों से एक बुर्ज खलीफा रोशन हुआ। इस दौरान बुर्ज खलीफा पर एक विशेष का भी आयोजन किया गया जिसका सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव स्ट्रीमिंग की गई।
वाशिंगटन, एजेंसिया। राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर पूरी दुनिया ने उन्हें याद किया। अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने गुरुवार को बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सांसद रोहित खन्ना ने एक संदेश पोस्ट करते हुए कहा कि बापू ने हमें सिखाया है कि न्याय के लिए सबसे अच्छी लड़ाई अहिंसा के सिद्धांतों के साथ लड़ी जा सकती है। उधर, कम्युनिस्ट चीन ने भी बापू को यह कहते हुए श्रद्धांजलि दी है कि उनका दर्शन हमेशा प्रेरित करता रहेगा। पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास में भी गांधी जयंती मनाई गई। गांधी जयंती के मौके पर यूक्रेन के कीव में बापू की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।
अमेरिकी सांसद टॉम सूजी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यो से बहुत से लेागों को प्रभावित किया। सांसद टीजे कॉक्ससा और माइक फिट्जपैट्रिक ने भी श्रद्धांजलि अíपत की। कॉक्ससा ने इस दौरान लोगों से उनकी विरासत का सम्मान करते हुए अपने मतभेद भुलाने का आह्वान किया। वहीं फिट्जपैट्रिक ने गांधी के नि:स्वार्थ सेवा के विचार का समर्थन किया। कई अन्य सांसदों ने भी भारतीय दूतावास के ट्विटर हैंडल के माध्यम से बापू को अपनी श्रद्धांजलि अíपत की। सांसद टेड योहो ने एक विशेष संदेश में लिखा कि महात्मा गांधी के दर्शन से डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर सहित कई महापुरुषों को प्रेरित किया। सांसद एमी बेरा ने कहा कि गांधी सभी के लिए प्रेरणा हैं।
राष्ट्रपिता की छवि से रोशन हुआ बुर्ज खलीफा
शुक्रवार को महात्मा गांधी की छवि से विश्व की सबसे ऊंची इमारतों से एक बुर्ज खलीफा रोशन हुआ। इस दौरान बुर्ज खलीफा पर एक विशेष का भी आयोजन किया गया, जिसका सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव स्ट्रीमिंग की गई। गांधी जयंती के मौके पर भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अपने परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। उधर, नीदरलैंड में भारतीय दूतावास पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए वहां के एक मंत्री ने देश में रहने वाले भारतीयों की प्रशंसा की।