Move to Jagran APP

America: महिला को फ्लाइट अटेंडेंट को घूंसा मारना पड़ा भारी, मिली 15 महीने की जेल

कैलिफोर्निया की एक महिला ने साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट अटेंडेंट के चेहरे पर घूंसा मारकर उसके दांत तोड़ दिए थे। इस मामले में अदालत ने उसे 15 महीने की जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसके हवाई सफर करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

By Achyut KumarEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 09:53 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 09:53 AM (IST)
America: महिला को फ्लाइट अटेंडेंट को घूंसा मारना पड़ा भारी, मिली 15 महीने की जेल
फ्लाइट अटेंडेंट को घूंसा मारने पर महिला को 15 साल की जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सैन डिएगो, एपी। कैलिफोर्निया की एक महिला को फ्लाइट अटेंडेंट को घूंसा मारना भारी पड़ गया। उसे कोर्ट ने 15 महीने जेल की सजा सुनाई है। महिला के हवाई सफर करने पर भी तीन साल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। महिला ने साउटवेस्ट एयरलाइंस में सफर के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट का दांत तोड़ दिया था।

loksabha election banner

23 मई 2021 का मामला

व्याविआना क्विनोनेज को मंगलवार को सैन डिएगो में संघीय न्यायाधीश द्वारा 23 मई 2021 को सैक्रामेंटो और सैन डिएगो के बीच सफर करने के दौरान फ्लाइट अटेंडेट पर हमला करने के लिए लगभग $ 26,000 की बहाली और $ 7,500 का जुर्माना देने का आदेश दिया गया। 29 वर्षीय सैक्रामेंटो की महिला क्विनोनेज के विमान में सफर करने पर भी तीन साल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। फिलहाल वह पर्यवेक्षित रिहाई पर है। उसे क्रोध प्रबंधन कक्षाओं या परामर्श में भाग लेने की सलाह दी गई है।

क्रू मेंबर्स और अटेंडेंट्स के साथ की मारपीट

क्विनोनेज़ को पिछले साल फ्लाइट क्रू मेंबर्स और अटेंडेंट्स के साथ मारपीट मामले में दोषी ठहराया गया है। उसने स्वीकार किया कि उसने घूंसा से फ्लाइट अटेंडेंट के चेहरे और सिर पर मुक्का मारा था और उसके बाल पकड़ लिए थे। दरअसल, फ्लाइट अटेंडेंट ने क्विनोनेज को उड़ान खत्म होने के अंतिम चरण के दौरान अपनी सीट बेल्ट बांधने, ट्रे टेबल लगाने और फेसमास्क को ठीक से लगाने के लिए कहा था, जिस पर उसने अपने सेलफोन से अटेंडेंट का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और उसे धक्का दे दिया। इसके बाद खड़ी होकर अटेंडेंट के चेहरे पर घूंसा मार दिया और उसके बाल पकड़ लिए। इस घटना को एक यात्री ने अपने सेलफोन में कैद कर लिया।

फ्लाइट अटेंडेंट के तीन दांत टूटे, आंख पर भी लगी चोट

महिला के हमले में फ्लाइट अटेंडेंट के तीन दांत टूट गए। बाईं आंख के नीचे एक कट था, जिसमें टांके लगाने की जरूरत थी। इस घटना पर अमेरिकी अटार्नी रैंडी ग्रासमैन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने वाले फ्लाइट क्रू मेंबर्स पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। एफबीआइ के विशेष एजेंट प्रभारी स्टेसी मोय ने कहा कि सजा ऐसी होनी चाहिए, जिससे अन्य यात्रियों के लिए एक मजबूत संदेश जाए। एफबीआइ ऐसे व्यक्ति का पीछा करेगी, जो फ्लाइट क्रू मेंबर्स पर हमला करता है।

फ्लाइट के दौरान नशे में मिले 300 यात्री

यह घटना कोरोनोवायरस महामारी के बीच एयरलाइन यात्रियों द्वारा अनियंत्रित व्यवहार में वृद्धि का हिस्सा थी। एयरलाइंस ने 2021 में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) को अनियंत्रित यात्रियों की 5,000 से अधिक घटनाओं की सूचना दी। FAA ने बताया कि विमान में अधिकांश यात्री फेस मास्क पहनने के नियम का पालन नहीं कर रहे थे। जबकि लगभग 300 यात्री नशे में धुत थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.