Move to Jagran APP

क्या आपने कभी सोचा है कि गेंद के पीछे क्यों भागते हैं कुत्ते, जानिए?

गेंद के पीछे भागने वाले कुत्तों में भी संभवत अपने पूर्वजों की वही भावना काम करती है। वह गेंद को शिकार की तरह दबोचता है और उसे अपने मालिक के पास ले आता है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 10:54 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 10:54 PM (IST)
क्या आपने कभी सोचा है कि गेंद के पीछे क्यों भागते हैं कुत्ते, जानिए?
क्या आपने कभी सोचा है कि गेंद के पीछे क्यों भागते हैं कुत्ते, जानिए?

द न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन। हमने पालतू कुत्तों को अक्सर गेंद के पीछे भागते देखा होगा। कुत्ते दौड़कर गेंद को पकड़ते हैं और फिर उसे मालिक के पास ले आते हैं। आप जब-जब गेंद फेंकते हैं, कुत्ता हर बार उतने ही उत्साह से उसे मुंह में दबोचकर ले आता है। क्या आपने कभी सोचा है कि कुत्ते ऐसा करते क्यों हैं?

loksabha election banner

इस प्रश्न का किसी के पास निश्चित उत्तर नहीं है। हालांकि कई संभावित सिद्धांत दिए गए हैं। कुत्तों के व्यवहार पर अध्ययन करने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि इस आदत के पीछे कुत्तों के शिकार करने की प्रवृत्ति की अहम भूमिका होती है। विकास के शुरुआती दौर में कुत्ते अपने शिकार को पकड़कर अपने रहने की जगह पर ले आते थे।

गेंद के पीछे भागने वाले कुत्तों में भी संभवत: अपने पूर्वजों की वही भावना काम करती है। वह गेंद को शिकार की तरह दबोचता है और उसे अपने मालिक के पास ले आता है। कुछ कुत्ते इस प्रक्रिया को बार-बार बराबर उत्साह से करते हैं।

नार्वे के शोधकर्ताओं का मानना है कि इस स्वभाव के लिए एड्रेनलिन हार्मोन जिम्मेदार है। कुत्तों को इस खेल में शिकार करने जैसा उत्साह मिलता है। इसी उत्साह में उनके शरीर में यह हार्मोन स्रावित होता है। इसके बाद इसी हार्मोन के प्रभाव से कुत्ते बार-बार ऐसा करने को प्रोत्साहित होते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.