विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में CNN समेत तीन मीडिया संस्थानों की एंट्री पर लगाया बैन, 'फेक न्यूज' का गंभीर आरोप

Published: Sat, 19 Sep 2026 05:30 AM (IST)

ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा-अभी से मैं फेक न्यूज फैलाने वाले सीएनएन, एमएस नाउ और पोलिटिको के व्हाइट हाउस ...और पढ़ें

सीएनएन समेत तीन मीडिया संस्थान की व्हाइट हाउस में 'नो एंट्री' : ट्रंप (फोटो- रॉयटर)

सीएनएन समेत तीन मीडिया संस्थान की व्हाइट हाउस में 'नो एंट्री' : ट्रंप (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1.  ट्रंप की मीडिया घरानों को दोटूक कि कहानियां और झूठ गढ़ना बंद करें

  2.  ट्रुथ सोशल पोस्ट के जरिए डोनल्ड ट्रंप का अचानक लिया गया फैसला

रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पोस्ट में कवरेज को लेकर शिकायत करते हुए सीएनएस, एमएस नाउ और पोलिटिको जैसे समाचार आउटलेट के व्हाइट हाउस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया।

ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा-अभी से मैं फेक न्यूज फैलाने वाले सीएनएन, एमएस नाउ और पोलिटिको के व्हाइट हाउस में प्रवेश पर रोक लगा रहा हूं, क्योंकि वे लगातार फर्जी रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वे और आउटलेट के नामों की घोषणा करेंगे। मीडिया संस्थानों को अमेरिका के राष्ट्रपति, ट्रंप प्रशासन या अमेरिका के बारे में लगातार मनगढ़ंत बातें और झूठ नहीं लिखना चाहिए।

ट्रंप ने बार-बार प्रसारकों से कहा है कि वे ऐसे कामेडी या समाचार कार्यक्रम बंद कर दें, जो उन्हें पसंद नहीं हैं या जिनमें उनका या उनके प्रशासन का मजाक उड़ाया गया है या आलोचना की गई है। उन्होंने संघीय संचार आयोग से यह भी कहा है कि वे स्टेशनों के लाइसेंस रद कर दें।