बिल शाइन को मिली नई जिम्मेदारी, राष्ट्रपति ट्रंप के चुनावी अभियान का बनेंगे हिस्सा
अब शाइन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी अभियान में शामिल होंगे। बता दें कि अमेरिका में 2020 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।
वाशिंगटन [ एजेंसी ]। व्हाइट हाउस में डिप्टी चीफ आफ स्टाफ और संचार विभाग के प्रमुख बिल शाइन ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब शाइन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी अभियान में शामिल होंगे। बता दें कि अमेरिका में 2020 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने इस जानकारी को साझा किया है।
White House dy chief of Staff resigns to join the Trump campaign
Read @ANI story | https://t.co/50wEPgY0pi pic.twitter.com/6F2dwjI1vW
— ANI Digital (@ani_digital) March 9, 2019
शाइन ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के समक्ष इस्तीफा देने की पेशकश की थी। इसके बाद शुक्रवार को ट्रंप ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। अब वह 2020 के होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार होंगे। इस मौके पर शाइन ने कहा कि 'मैं राष्ट्रपति ट्रंप के चुनावी अभियान में काम करने के लिए बेहद उत्सुक हूं।'
उन्होंने कहा कि 'देश की सेवा करना ही मेरे जीवान का सबसे बड़ा पुरस्कार है।' शाइन ने जुलाई, 2018 में व्हाइट हाउस में शामिल हुए थे। राष्ट्रपति भवन में संचार निदेशक की भूमिका निभाने वाले वह छठे व्यक्ति हैं। इसके पूर्व वह फॉक्स न्यूज के पूर्व सह-अध्यक्ष थे।