Move to Jagran APP

जब Bear Grylls को एक मेढ़क खाना पड़ा भारी, चुकाया था लाखों का जुर्माना, जानें ये रोचक किस्सा

बेयर ग्रिल्स के शो Man v/s Wild में इस बार उनके साथ पीएम मोदी नजर आने वाले है। लोगों के मन में शो के लिए काफी उत्साह है। आज हम आपको ग्रिल्स से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 03:51 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 08:39 AM (IST)
जब Bear Grylls को एक मेढ़क खाना पड़ा भारी, चुकाया था लाखों का जुर्माना, जानें ये रोचक किस्सा
जब Bear Grylls को एक मेढ़क खाना पड़ा भारी, चुकाया था लाखों का जुर्माना, जानें ये रोचक किस्सा

नई दिल्ली,एजेंसी। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एडवेंचर के दीवाने बेयर ग्रिल्स के उत्तराखंड के जंगल से गुजरते हुए डिस्कवरी के एक्सक्लूसिव शो Man v/s wild  के प्रोमो वायरल हुए हैं तभी से लोग इस स्पेशल एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 12 अगस्त को रात नौ बजे डिस्कवरी चैनल पर इस एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा। दुनिया के दो सबसे लोकप्रिय व्यक्ति एक साथ नजर आने वाले हैं। ये बात जानने के बाद से ही लोगों के मन में इस शो को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है।

loksabha election banner

  

चलिए तो आज हम आपको बेयर ग्रिल्स को लेकर एक रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं। ग्रिल्स ने दुनिया भर में कई जानवर खाएं हैं लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक मेंढक खाने के लिए बेयर ग्रिल्स को लाखों का जुर्माना देना पड़ गया था।

ग्रिल्स हमेशा से ही पशु प्रोमियों के निशाने पर रहे हैं। ग्रिल्स के खिलाफ कई बार शिकायतें भी होती रही हैं। 2015 में उनपर आरोप भी लगा था कि अपनी टीवी रेंटिग बढ़ाने के लिए उन्होंने कैमरे के सामने जानवर को मारा और खाया था। 

ग्रिल्स को मेंढक पड़ गया भारी
2019 फरवरी में बेयर ग्रिल्स बुल्गारिया गए थे। वहां के एक नेशनल पार्क में उन्होंने अपने शो की शूटिंग की। इस दौरान उन्होंने झील से एक मेंढक का शिकार किया और उसे खा लिया। 

क्यों लगाया गया जुर्माना 
बुल्गारिया के पर्यावरण मंत्रालय ने बेयर को इसलिए जुर्माना लगाया क्योंकि जिस झील से ग्रिल्स ने मेंढक का शिकार किया था वह एक संरक्षित झील है।  ये जुर्माना सिर्फ उनपर ही नहीं बल्कि, उनके शो man v/s wild पर भी लगाया गया। यहां ना तो उन्हें आग लगानी थी और ना ही शिकार करना था। हालांकि, ग्रिल्स को ये बात पहले ही बता दी गई थी। इसके बाद भी उन्होंने शिकार किया और वहां आग लगाई। सरकार ने उनपर वातावरण नियमों का उल्लंघन करने के लिए चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। 

   

प्रतिष्ठित परिवार से हैं बेयर ग्रिल्स 
बेयर ग्रिल्स ब्रिटेन के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता सर माइकल ​ग्रिल्स एक राजनेता थे। उनके दादा, परदादा मशहूर क्रिकेटर थे। ग्रिल्स लंबे समय से टेलीविज़न शो के जरिए एडवेंचर और प्रकृति के साथ जुड़े रहे हैं। एस्केप टू दि लीजन, बॉन सर्वाइवर/मैन वर्सेज़ वाइल्ड, वर्स्ट केस सिनारियो, एस्केप फ्रॉम हेल, मिशन सर्वाइव समेत कई लोकप्रिय कार्यक्रमों में काम कर चुके हैं। ग्रिल्स ब्रिटिश सेना में भी रह चुके हैं। उन्होंने 1994-1997 तक ब्रिटिश सेना को सेवा दी। क्लाइंबिंग, पैराशूटिंग, सर्वाइवल, निरस्त्र युद्ध जैसे क्षेत्रों में उन्हें महारत हासिल है। उनको एक रेजीमेंट के सर्वाइवल प्रशिक्षक के तौर पर उत्तर अफ्रीका में दो बार तैनात किया गया था।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.