Move to Jagran APP

यौन शोषण के आरोपों में दोषी नहीं पाए गए हार्वे विंस्टीन, मिली जमानत

हार्वे विंस्टीन को यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी नहीं पाए के बाद जमानत बरकरार रखने का आदेश दिया गया है।

By Arti YadavEdited By: Published: Tue, 10 Jul 2018 02:37 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 04:44 PM (IST)
यौन शोषण के आरोपों में दोषी नहीं पाए गए हार्वे विंस्टीन, मिली जमानत
यौन शोषण के आरोपों में दोषी नहीं पाए गए हार्वे विंस्टीन, मिली जमानत

न्यूयॉर्क (आइएनएस)। हॉलीवुड के फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन को यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी नहीं पाए के बाद जज ने उनकी जमानत बरकरार रखने का आदेश दिया है। उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली तीसरी महिला के आरोपों से भी वह दोषमुक्त करार दिए गए हैं।

loksabha election banner

विंस्टीन पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला ने मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय के जांचकर्ताओं को बताया था कि हॉलीवुड के फिल्म निर्माता ने कास्टिंग मुलाकात के दौरान उसके साथ अनुचित व्यवहार किया था। पीड़िता की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

हार्वे विंस्टीन को 1 मिलियन डॉलर जमानत पर रिहा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभियोजक पक्ष ने अदालत में कहा कि विंस्टीन को नजरबंद रखा जाना चाहिए क्योंकि यदि वह दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें उम्रकैद की सजा का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, जज ने इस याचिका को खारिज कर दिया।

एक महिला ने विंस्टीन पर सबसे पहले 2013 में एक होटल के कमरे में दो बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही एक अभिनेत्री ने विंस्टीन पर 2004 में उनके कार्यालय में यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था, हालांकि इन आरोपों में उन्हें दोषी नहीं पाया गया।

बता दें, हार्वे विंस्टीन पर एंजेलिना जोली, कारा डेलेविंगन, ल्युपिटा न्योंगो और गैनेथ पाल्ट्रो जैसी मशहूर अदाकाराओं सहित तीन दर्जन से ज्यादा महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है। बीते साल विंस्टीन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद दुनियाभर में #Metoo कैंपेन भी चला। इसके तहत अभिनेत्रियों के साथ-साथ आम लोगों ने भी अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटनाओं का सोशल मीडिया पर शेयर किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.