'हमने कैंसर को खत्म कर दिया', G7 की बैठक में ट्रंप का बड़ा दावा; सरेंडर करने वाला है ईरान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने G7 वर्चुअल बैठक में दावा किया कि ईरान आत्मसमर्पण के करीब है। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें
HighLights
ट्रंप ने G7 बैठक में ईरान के आत्मसमर्पण का दावा किया।
उन्होंने ईरान की स्थिति को कमजोर बताया, युद्ध परिणाम स्पष्ट।
ईरानी नेताओं को 'पागल अपराधी' कहकर संबोधित किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने G7 देशों के नेताओं के साथ एक वर्चुअल बैठक में दावा किया कि ईरान अब सरेंडर करने के करीब है। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि ईरान की स्थिति कमजोर हो चुकी है और युद्ध का परिणाम अब साफ दिखाई देने लगा है। हालांकि इस दावे पर अमेरिका के व्हाइट हाउस की ओर से तुरंत कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
G7 नेताओं के साथ बैठक में दिया बयान
G7 देशों के नेताओं के साथ बुधवार को हुई ऑनलाइन बैठक में ट्रंप ने कहा कि हम सभी को खतरा पहुंचाने वाले कैंसर को हमनें खत्म कर दिया है। उन्होंने इस दौरान ईरान के खिलाफ चलाए गए सैन्य अभियान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के नतीजों का भी जिक्र किया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने कहा कि ईरान में इस समय कोई स्पष्ट नेता नहीं है, इसलिए वहां कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो आधिकारिक रूप से आत्मसमर्पण की घोषणा कर सके।
युद्ध के बीच ट्रंप का तीखा बयान
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध को करीब दो हफ्ते हो चुके हैं और इस दौरान ड्रोन और मिसाइल हमलों का सिलसिला जारी है। इसी बीच ट्रंप ने ईरान के नेताओं को लेकर कड़ा बयान देते हुए उन्हें 'पागल अपराधी' बताया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे नेताओं को खत्म करना उनके लिए सम्मान की बात है।
