Washington shooting: वाशिंगटन के टैकोमा में हुई गोलीबारी, तीन की मौत एक घायल
अमेरिका में स्थित वाशिंगटन राज्य के टैकोमा में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत के साथ एक शख्स घायल हो गया है। टैकोमा पुलिस विभाग ने ट्विटर पर शाम करीब साढ़े पांच बजे इसकी जानकारी दी। वहीं पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा है।
टैकोमा, एपी। अमेरिका में स्थित वाशिंगटन राज्य के टैकोमा में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत के साथ एक शख्स घायल हो गया है। टैकोमा पुलिस विभाग ने ट्विटर पर शाम करीब साढ़े पांच बजे इसकी जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार को दो महिलाओं और एक पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी और एक पुरुष गंभीर रुप से घायल हुए हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील
पुलिस ने कहा कि गोलीबारी शहर के ईस्टसाइड पड़ोस के पास एवरेट स्ट्रीट के 4200 ब्लाक पर हुई। पुलिस ने इस घटना के बाद लोगों को इस इलाके से दूर रहने को कहा है। इसके अलावा यह साफ नहीं हो पाया कि यह गोलीबारी किसने और क्यों की।
हाल ही में रूस के पर्म शहर में एक स्कूल के पास गोलीबारी की घटना सामने आई थी। स्थानीय आपातकालीन सूचना सेवाओं ने स्पुतनिक को बताया कि रूसी शहर पर्म के उपनगरीय इलाके में एक स्कूल में गोलीबारी हुई है। ओक्टाबर्स्की जिला आपातकालीन सूचना सेवा ने कहा कि हां, एक स्कूल में गोलीबारी हुई थी। लेकिन इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है इसलिए हम कोई और जानकारी जारी नहीं कर रहे हैं। इससे पहले सितंबर में पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में एक छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों घायल हो गए थे।
न्यूज़ एजेंसी रायटर्स की जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में 8 छात्रों की मौत हो गई थी। पर्म में स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में 10 से अधिक लोग हताहत हुए। शूटर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। फायरिंग के दौरान कई छात्र जान बचाने के लिए बिल्डिंग की खिड़कियों से कूद गए। पर्म यूनिवर्सिटी से आई एक वीडियो ने सनसनी फैला दी है। हमलावर की पहचान तिमूर बेकमांसुरोव के तौर पर हुई। शूटिंग के पीछे क्या मकसद था, ये अभी साफ नहीं हो पाया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि पर्म शहर रूस की राजधानी मास्को से 700 मील पूर्व में स्थित है। रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के सोशल मीडिया ने सोमवार की सुबह परिसर में मौजूद सभी लोगों को सचेत किया कि अगर संभव हो तो परिसर को छोड़ दें या खुद को एक कमरे में बंद लें। जांचकर्ताओं ने कहा कि गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में लोगों को खिड़की से कूदकर बाहर भागते हुए देखा जा सकता है।