'ईरान के खिलाफ हमारी स्थिति में कोई बदलाव नहीं', अमेरिका का सहयोग करने के दावों को स्पेन ने नकारा
अमेरिका और स्पेन के बीच ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों को लेकर गंभीर राजनयिक विवाद खड़ा हो गया है। व्हाइट ...और पढ़ें

HighLights
अमेरिका-स्पेन में ईरान सैन्य अभियानों पर राजनयिक विवाद।
व्हाइट हाउस के सहयोग दावे को स्पेन ने तुरंत खारिज किया।
स्पेन ने अमेरिकी ठिकानों के उपयोग पर स्थिति नहीं बदली।
डिजिटल डेस्क, दिल्ली। ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका और स्पेन के बीच एक गंभीर राजनयिक विवाद खड़ा हो गया है। विवाद की शुरुआत व्हाइट हाउस के उस बयान से हुई जिसमें दावा किया गया था कि स्पेन, ईरान के विरुद्ध अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में सहयोग करने के लिए सहमत हो गया है, जिसे स्पेन सरकार ने तुरंत और स्पष्ट रूप से सिरे से नकार दिया।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीवट में कहा कि, स्पेन अमेरिकी सैन्य अभियान में सहायता करने के लिए सहमत हो गया है, लेकिन उन्होंने सहयोग की प्रकृति के बारे में कोई विवरण नहीं दिया है।
लीविट ने कहा कि, मेरी समझ से पिछले कुछ घंटों में वे अमिरिकी सेना के साथ सहयोग करने के लिए सहमत हो गए हैं।
हालांकि, स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने इस दावे का जोरदार खंडन करते हुए कहा है कि, मैड्रिड ने संघर्ष या अमरिकी सैन्य अभियानों के लिए स्पेनिश ठिकानों के उपयोग पर अपनी स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया है।
