अमेरिका में बड़ा हादसा: लॉस एंजिल्स में लाइव कवरेज के दौरान न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स में मंगलवार शाम एक न्यूज हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन ...और पढ़ें

लॉस एंजिल्स में लाइव कवरेज के दौरान न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
HighLights
क्रैश के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई और आसपास की गाड़ियां भी जलने लगीं
लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, तीन लोग मौके पर ही मृत पाए गए
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स में मंगलवार शाम एक न्यूज हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर एनबीसी लॉस एंजिल्स के लिए कवरेज कर रहा था।
हादसा चैट्सवर्थ इलाके में एक पार्किंग लॉट में हुआ। हेलीकॉप्टर एक घातक बस दुर्घटना की रिपोर्टिंग कर रहा था। एनबीसी लॉस एंजिल्स और अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर में सवार फोटोजर्नलिस्ट एलियाना मोरेनो और पायलट जॉर्ज मार्सिनिव की मौत हो गई। जमीन पर मौजूद एक व्यक्ति की भी जान चली गई।
लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, तीन लोग मौके पर ही मृत पाए गए, जबकि दो अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
हेलीकॉप्टर एंजेल सिटी एयर का था। स्टेशन ने बताया कि उन्होंने क्रू से संपर्क खो दिया था। एंकर कोलीन विलियम्स ने भावुक होते हुए कहा कि हम जानते थे कि यह न्यूज चॉपर है। हमें अपने लोगों से संपर्क टूट गया था और अब पुष्टि हो गई है कि न्यूजचॉपर 4 चैट्सवर्थ में लगभग 7 बजे से पहले गिर गया।
गवाह जारेह सेवनेसियन ने बताया कि हेलीकॉप्टर पहले डगमगा रहा था और फिर धीरे-धीरे ऊंचाई खोने लगा। उन्होंने कहा कि यह नीचे और नीचे आ रहा था। क्रैश के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई और आसपास की गाड़ियां भी जलने लगीं।
इससे पहले नॉर्डहॉफ स्ट्रीट पर लॉस एंजिल्स मेट्रो बस और एक यात्री वाहन की टक्कर हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। हेलीकॉप्टर उसी घटना की कवरेज कर रहा था।
