73वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका ने भेजा भारत को बधाई संदेश, जाने- क्या कहा
73rd Independence Day- पोम्पिओ ने अपने एक बयान में कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की ओर से मैं आपके स्वतंत्रता दिवस पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।
By Ramesh MishraEdited By: Published: Thu, 15 Aug 2019 12:37 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 12:37 PM (IST)
वाशिंगटन, एजेंसी। 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत को बधाई दी है। इस मौके पर अमेरिका ने कहा कि नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच मित्रता का एक लंबा इतिहास रहा है। इन दशकों में यह मित्रता घनिष्ठ संबंधों से होते हुए रणनीतिक साझेदारी तक विकसित हुई है।
अमेरिकी विदेश मंत्री माइकल पोम्पिओ ने अपने एक बयान में कहा है कि अमेरिकी सरकार की ओर से मैं आपके स्वतंत्रता दिवस पर भारतीयाें को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि जैसा कि मैंने अपनी हालिया भारत यात्रा के दौरान कहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत महान लोकतंत्र, वैश्विक शक्तियां और अच्छे दोस्त हैं।
इस अवसर पर अमेरिका ने कहा है कि 72 वर्ष पूर्व वाशिंगटन ने भारत की आजादी का समर्थन किया था। अमेरिका ने कहा कि भारत के साथ हमारे साक्षा लोकतांत्रिक मूल्य, दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी संबंध, आर्थिक विकास की प्रतिबद्धता ने हमारे संबंधों को और मजबूत किया है। पिछले दो दशकों में हमारी यह दोस्ती रणनीतिक साझेदारी के रूप में विकसित हुई है। अब हम अंतरिक्ष में रक्षा और अत्याधुनिकता से लेकर नेविगेशन और अत्याधुनिक विज्ञान की स्वतंत्रता तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोग करते हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें