यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
America: श्वेत मां पर अश्वेत बेटी की तस्करी का लगाया आरोप, आहत महिला ने अमेरिकी एयरलाइन पर ठोंका केस
मैककार्थी और उनकी बेटी अक्टूबर 2021 में सैन जोस हवाई अड्डे से अपने भाई के अंतिम संस्कार के लिए यात्रा ...और पढ़ें

लॉस एंजिल्स (यूएसए), एजेंसीः न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, एक श्वेत मां ने अमेरिका की सबसे बड़ी एयरलाइनों में से एक पर मुकदमा किया है। दावा है कि एयरलाइन ने महिला पर अपनी अश्वेत बेटी की तस्करी का आरोप लगाया है।
लॉस एंजिल्स निवासी मैरी मैककार्थी ने गुरुवार को 'घोर नस्लवाद' के लिए एयरलाइन के खिलाफ मुकदमा दायर किया। मां का दावा है कि- 'एयरलाइन कर्मचारी ने मान लिया कि उनकी बेटी मोइरा जो तब 10 साल की थी, उनकी त्वचा के अलग-अलग रंग के कारण उनकी नहीं हो सकती'
खुद को हुए भावनात्मक पीड़ा के लिए भी उन्होंने मुआवजे की मांग की है।
भाई के अंतिम संस्कार के लिए कर रही थीं यात्रा
मुकदमे के अनुसार, मैककार्थी और उनकी बेटी मोइरा अक्टूबर 2021 में सैन जोस हवाई अड्डे से अपने भाई के अंतिम संस्कार के लिए यात्रा कर रहे थे इसी दौरान साउथवेस्ट एयरलाइन के एक कर्मचारी ने दोनों के बारे में गलत धारणा बनाई।
कोलोराडो में अमेरिकी जिला न्यायालय में दायर मुकदमे के अनुसार, साउथवेस्ट एयरलाइन के एक कर्मचारी ने डेनवर पुलिस विभाग को 'संदिग्ध बाल तस्करी' के लिए मैककार्थी की शिकायत करने के लिए बुलाया। दोनों कैलिफोर्निया से कोलोराडो की हवाई यात्रा कर रही थीं।
