इजरायल को 2.8 अरब डॉलर के हथियार देगा अमेरिका, मानवाधिकार विशेषज्ञों की चिंता बढ़ी
गाजा में युद्ध और भारी तबाही के बीच अमेरिका इजरायल को करीब 2.8 अरब डॉलर के हथियार देने की तैयारी ...और पढ़ें

इजरायल को 2.8 अरब डॉलर के हथियार देगा अमेरिका (फोटो- रॉयटर)
HighLights
गाजा में युद्ध और भारी तबाही के बीच अमेरिका के साथ हो रही बड़ी डील
इजरायल गाजा और लेबनान में इस तरह के भारी बमों का इस्तेमाल करता रहा है
रॉयटर, वाशिंगटन। गाजा में युद्ध और भारी तबाही के बीच अमेरिका इजरायल को करीब 2.8 अरब डॉलर के हथियार देने की तैयारी कर रहा है। इस पैकेज में 2,000 पाउंड वजन वाले 40 हजार बेहद शक्तिशाली बम भी शामिल हैं।
हथियारों की इस प्रस्तावित बिक्री को लेकर मानवाधिकार विशेषज्ञों की चिंता इसलिए बढ़ गई है क्योंकि इजरायल गाजा और लेबनान में इस तरह के भारी बमों का इस्तेमाल करता रहा है।
बिक्री की जानकारी रखने वाले एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, प्रस्तावित पैकेज में 20 हजार एमके-84 और 20 हजार बीएलयू-117 बम शामिल हैं।
अमेरिकी प्रशासन ने हथियारों की इस बड़ी बिक्री को लेकर कांग्रेस की संबंधित समितियों को अनौपचारिक रूप से जानकारी दे दी है।
बड़ी हथियार बिक्री के मामलों में इन समितियों की भूमिका अहम होती है। अमेरिकी विदेश विभाग और इजरायली दूतावास ने इस संबंध में भेजे गए सवालों का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।
