Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US Tariffs on India: 'तो इसलिए ट्रंप ने भारत पर लगाया टैरिफ...', जेडी वेंस ने बताया क्या है अमेरिकी राष्ट्रपति का सीक्रेट प्लान?

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 05:21 PM (IST)

    अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है जिसमें अतिरिक्त 25% रूस से कच्चे तेल की खरीद के कारण है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के अनुसार ट्रंप का उद्दे ...और पढ़ें

    Hero Image
    मेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ (25+25 फीसदी टैरिफ) लगाए हैं।(फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ (25+25 फीसदी टैरिफ) लगाए हैं। हालांकि, अमेरिका ने एक्स्ट्रा 25 फीसदी टैरिफ यानी सेंकेडरी टैरिफ सिर्फ इस लिए लगाया है क्योंकि भारत, रूस से कच्चे तेल खरीद रहा है। अमेरिका का कहना है कि रूस- यूक्रेन युद्ध को समाप्त करवाने के लिए भारत पर टैरिफ लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ट्रंप ने भारत पर सिर्फ इसलिए टैरिफ लगाया ताकि वो, रूस से तेल खरीदना बंद करे। अमेरिका की कोशिश है कि रूस की अर्थव्यवस्था को अस्थिर किया जाए ताकि वो यूक्रेन से युद्धविराम पर राजी हो। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप किसी भी हाल में रूस और यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते हैं।

    दोनों देश युद्ध रोकने के लिए राजी हो रहे: जेडी वेंस

    जेडी वेंस ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात सार्थक रही है। हालांकि, उन्होंने माना कि इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच कुछ अड़चने भी पैदा हुई हैं। इसके बावजूद भी अमेरिका रूस -यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है।

    रूस पर अमेरिका बना रहा आर्थिक दबाव

     जेडी वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप लगातार रूस पर कड़ा आर्थिक दबाव बना रहे हैं। उन्होंने उदाहरण के साथ समझाते हुए भारत पर लगाए गए टैरिफ की बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अतिरिक्त टैरिफ लगाकर हमने रूस की तेल से कमाई को कम करने की कोशिश की है।

    यह भी पढ़ें- विश्लेषकों का आकलन- भारत का घरेलू बाजार बड़ा, इसलिए ट्रंप के 50% टैरिफ का विकास दर पर नहीं होगा बड़ा असर