अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 9/11 के मास्टरमाइंड की याचिका ठुकराई, सजा से बचने वाला समझौता बहाल नहीं होगा
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 9/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद की उस याचिका को खारिज कर दिया, ...और पढ़ें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 9/11 के मास्टरमाइंड की याचिका ठुकराई।
HighLights
सुप्रीम कोर्ट ने खालिद शेख मोहम्मद की याचिका खारिज की।
2024 के मृत्युदंड छूट समझौते को बहाल करने की मांग थी।
पूर्व रक्षा मंत्री ने समझौता रद किया था, कोर्ट ने बरकरार रखा।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 11 सितंबर, 2001 के आतंकी हमले के आरोपित मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें 2024 के समझौते को बहाल करने की मांग की गई थी। समझौते के तहत जुर्म स्वीकार करने पर उसे मृत्युदंड से छूट मिल सकती थी।
पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इस समझौते को रद कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के जजों ने मोहम्मद और उसके दो सह-आरोपितों की अपीलें खारिज कर दीं। तीनों ने दोष स्वीकार करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
एक ट्रायल कोर्ट ने ऑस्टिन के फैसले को बरकरार रखा था। इन तीनों को ग्वांतानामो बे की जेल में रखा गया है।
(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
