विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Shooting: अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी, डेनवर में 60 वर्षीय व्यक्ति को किया गोलियों से छलनी; मौके पर मौत

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Fri, 16 Feb 2024 05:54 AM (IST)

अमेरिका में गोलीबारी की एक बार फिर घटना सामने आई है। डेनवर में हुए गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत ...और पढ़ें

अमेरिका के डेनवर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत।
अमेरिका के डेनवर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत।

HighLights

  1. अमेरिका के डेनवर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत।
  2. आरोपी ने 60 वर्षीय रिचर्ड सांचेज पर हैंडगन से चलाई सात गोलियां

एपी, डेनवर। अमेरिका में गोलीबारी की एक बार फिर घटना सामने आई है। डेनवर में हुए गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एपी ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है।

सात गोलियों से किया छलनी 

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना एक बहस के दौरान उस समय हुई, जब कुछ लोग बस में चढ़ रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान 13 साल के आरोपी ने 60 वर्षीय रिचर्ड सांचेज पर हैंडगन से सात गोलियां चला दी, जिसके कारण रिचर्ड की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः 'अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हमला बर्दास्त से बाहर', व्हाइट हाउस ने कहा- प्रशासन स्थानीय अधिकारी एक साथ मिलकर कर रहा काम

बस में चढ़ने के दौरान हुआ विवाद

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी बस में चढ़ने के बाद सबसे पहले तीन किशोरों के साथ उलझ गया, क्योंकि तीनों बस में चढ़ने के बाद पीछे की और जा रहे थे तभी उसके पैर से टकरा गए।

पुलिस के मुताबिक, किशोर को पीछे की ऊंची सीट पर बैठाए जाने के कुछ ही देर बाद आरोपी का रिचर्ड से बहस हो गई, जिसके बाद उसने स्वेटशर्ट पहनी और उसमें से हैंडगन निकाल कर सात बार गोलियां चलाईं।

यह भी पढ़ेंः Vladimir Putin: 'देश में तीन से अधिक बच्चे पैदा करें रशियन महिलाएं', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के लोगों से ऐसा क्यों कहा?