Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका, ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय के बाद अब दक्षिण कैरोलिना में फायरिंग; 6 लोग घायल

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 08 Apr 2023 10:23 AM (IST)

    Firing in Oklahoma University campus ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय के कैंपस में शुक्रवार रात एक शूटर घुस गया और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया से ही पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी और मदद मांगी।

    Hero Image
    US Shooting: ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय के कैंपस में शूटिंग।

    ओक्लाहोमा सिटी, रायटर। अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस बार ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय और कैरोलिना समुद्र तट पर एक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग हुई है। विश्वविद्यालय के कैंपस को निशाना बनाया गया है और उसके नॉर्मन कैंपस में शुक्रवार रात एक शूटर घुस गया और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया से ही पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों को भागने या छिपने की सलाह

    विश्वविद्यालय के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा गया कि शूटर एक वैन में आया और कैंपस में गोलीबारी करने लगा। पोस्ट में पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द एक्शन लेने की मांग की गई और लोगों से भी साउथ ओवल इलाके में न आने और आसपास के लोगों को छिपे रहने की हिदायत दी गई। फ्लीट ओवल, परिसर के केंद्र में एक सड़क।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    विश्वविद्यालय द्वारा बाद में बताया गया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शूटर को तलाशा जा रहा है। वहीं, लोगों से भी सावधानी बरतने को कहा गया है।

    कैरोलिना समुद्र तट पर भी गोलीबारी, 6 घायल

    वहीं, दक्षिण कैरोलिना के समुद्र तट पर भी गोलीबारी की घटना हुई। यहां 'सीनियर स्किप डे' कार्यक्रम के दौरान फायरिंग की गई। इस कार्यक्रम में कई बच्चे शामिल थे, जिसमें से छह घायल हो गए। शूटिंग शाम 5 बजे मायर्टल बीच पर हुई।

    कहासुनी के बाद हुई फायरिंग

    आइल ऑफ पाम्स के पुलिस प्रमुख केविन कॉर्नेट ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि छुट्टी का दिन होने के चलते हाई स्कूल के छात्रों सहित सैकड़ों लोग उस समय समुद्र तट पर मौजूद थे और गोली चलने से पहले कुछ लोगों में कई बार कहासुनी हुई थी।

    पुलिस ने बताया कि छह लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। कुछ को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया तो कुछ खुद से पहुंच गए। कॉर्नेट ने कहा कि पीड़ितों में से पांच किशोर थे और एक 30 वर्ष की आयु का था। उन्होंने कहा कि मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner