Move to Jagran APP

Coronavirus: अमेरिका ने रूस पर लगाया कोरोना वायरस को लेकर भ्रम फैलााने का आरोप

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि रूस से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कोरोना वायरस को लेकर गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 07:43 AM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 07:43 AM (IST)
Coronavirus: अमेरिका ने रूस पर लगाया कोरोना वायरस को लेकर भ्रम फैलााने का आरोप
Coronavirus: अमेरिका ने रूस पर लगाया कोरोना वायरस को लेकर भ्रम फैलााने का आरोप

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका ने रूस पर कोरोना वायरस को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि रूस से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कोरोना वायरस को लेकर गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं। यह बताया जा रहा है कि इस वायरस के प्रसार के लिए अमेरिका जिम्मेदार है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका की छवि खराब हो रही है। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।

loksabha election banner

गौरतलब है कि मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में गत दिसंबर में वायरस का पहला मामला सामने आया था। तब से यह जानलेवा वायरस वुहान से पूरे चीन समेत दुनिया के करीब 30 देशों में फैल चुका है।

चीन में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 76,288 हो गई है। अब तक 2345 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 109 मौत शुक्रवार को हुई, जिनमें वुहान में ही 90 लोगों की जान गई। हालांकि नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को 397 नए मामलों की पुष्टि हुई। एक दिन पहले 889 मामले सामने आए थे। ज्यादातर मामले वुहान से हैं। चीन में नए मामलों में भले गिरावट हो रही हो, लेकिन दुनिया के दूसरे देशों में वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान जैसे देशों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। डब्ल्यूएचओ भी चेतावनी दे चुका है कि वायरस पर नियंत्रण पाने के मौके हाथ से निकलते जा रहे हैं।

दक्षिण कोरिया में बढ़े मामले, ईरान में पांचवीं मौत

चीन के बाद दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से हो रहा है। दक्षिण कोरिया में शनिवार को 142 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही पीडि़तों की संख्या बढ़कर 346 हो गई है। ज्यादा मामले दक्षिण कोरिया के चौथे सबसे बड़े शहर डेगू में सामने आ रहे हैं। यहां एक की मौत भी चुकी है। जबकि ईरान में दस नए मामलों के साथ पीडि़तों की संख्या 28 हो गई है। ईरान में पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। तेहरान के 13वें जिला के मेयर मोर्तजा रहमानजादेह भी वायरस की चपेट में आ गए हैं।

अमेरिका में 35 संक्रमित, इजरायल में भी पहुंचा वायरस

अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस पीडि़तों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इनमें से 18 वो लोग हैं, जो जापान के तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेज क्रूज से लौटे हैं। जबकि इजरायल में भी पहला मामला सामने आया है। डायमंड प्रिंसेज क्रूज से लौटी एक महिला पीडि़त पाई गई है।

इटली में दो की गई जान, यूएई में बढ़े मामले

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोरोना वायरस पीडि़तों की संख्या 11 हो गई है। जबकि इटली में घातक कोरोना वायरस से पीडि़त दूसरे मरीज की मौत हो गई। इस यूरोपीय देश में अब तक 30 मामले सामने आ चुके हैं। उत्तरी इटली में ज्यादातर मामले सामने आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.