अमेरिका का रूस और चीन पर निशाना, कहा- UN के दो सदस्य देश प्योंगयांग को दे रहे पूरी सुरक्षा
उत्तर कोरिया ने हाल ही में जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। इसको लेकर अमेरिका ने रूस और चीन की खिंचाई की है। यूएस ने कहा कि उत्तर कोरिया को यूएन के दो सदस्यों से पूरी सुरक्षा मिली है।
न्यूयॉर्क, एजेंसी। उत्तर कोरिया लगातार बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। हाल ही में उसने जापान के ऊपर से भी बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। उत्तर कोरिया के बहाने अमेरिका ने रूस और चीन पर निशाना साधा है। दोनों देशों का नाम लिए बिना अमेरिका ने कहा कि रूस और चीन प्योंगयांग को अपने परमाणु हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों पर लगाए गए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) प्रतिबंधों से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
यूएन में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि उत्तर कोरिया को यूएन के दो सदस्यों से पूरी सुरक्षा मिली है। संक्षेप में, सुरक्षा परिषद के दो स्थायी सदस्यों ने किम जोंग उन को सक्षम बनाया है।
मिसाइल परीक्षण के बाद हुई बैठक
बता दें कि उत्तर कोरिया ने पांच साल में पहली बार जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं। मिसाइल परीक्षण के बाद बुधवार को 15 सदस्यीय परिषद की बैठक हुई। जापान ने अपने निवासियों को लेकर सलाह दी है।
उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से दागी मिसाइल
उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से मंगलवार को मिसाइल दागी हैं। मिसाइल दागे जाने के बाद टोक्यो ने अपने नागरिकों से आश्रय स्थलों की शरण लेने को कहा है। क्योडो न्यूज के अनुसार, मंगलवार तड़के सरकार ने अलर्ट जारी कर जापान के उत्तरी मुख्य द्वीप होक्काइडो और उत्तर-पूर्वी प्रांत आओमोरी के निवासियों से इमारतों के अंदर रहने का आग्रह किया।
व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया, 'किशिदा और बाइडन ने कोरिया गणराज्य और अंतराष्ट्रीय समुदाय के साथ द्विपक्षिय रूप से तत्काल और दीर्घकालिक समन्वय रखने की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें: