विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'96 घंटों के भीतर...', ईरान पर फिर से हमला करने के लिए तैयार अमेरिका; ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:17 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 12:15 AM (IST)

मिडिल ईस्ट में पहले से ही पर्याप्त अमेरिकी बल तैनात हैं जो हमले कर सकते हैं। हालांकि ट्रंप ने अभी तक नए आक्रमण का फैसला नहीं लिया है।

ईरान पर फिर से हमला करने के लिए तैयार अमेरिका

ईरान पर फिर से हमला करने के लिए तैयार अमेरिका

HighLights

  1. ट्रंप ने अभी तक नए आक्रमण का फैसला नहीं लिया है।

  2. यूएस सेंट्रल कमांड और पेंटागन लक्ष्य सूची पर काम कर रहे हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट एक बार फिर युद्ध की कगार पर खड़ा है। मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सेनाएं राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश मिलने के 96 घंटे के अंदर ईरान पर बड़े सैन्य अभियान शुरू करने के लिए तैयार हैं। सीएनएन ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र में पहले से ही पर्याप्त अमेरिकी बल तैनात हैं जो हमले कर सकते हैं। हालांकि ट्रंप ने अभी तक नए आक्रमण का फैसला नहीं लिया है।

सैन्य नेता सीमित हमलों से आगे बढ़कर ईरानी रडार, मिसाइल लॉन्चर और अन्य सैन्य ठिकानों के अलावा ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर, सैन्य स्थलों और परमाणु सुविधाओं सहित व्यापक लक्ष्यों की तैयारी कर रहे हैं। यूएस सेंट्रल कमांड और पेंटागन लक्ष्य सूची पर काम कर रहे हैं।

मिडटर्म चुनाव के बाद फैसला संभव

वर्तमान और पूर्व अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि नए हमलों का फैसला जल्द आ सकता है। अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद का समय ज्यादा संभावित माना जा रहा है। साथ ही अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ट्रंप पहले भी सैन्य कार्रवाई का समर्थन करते नजर आए, लेकिन आखिरी पल में पीछे हट गए।

एक वरिष्ठ पेंटागन अधिकारी ने कहा कि डिपार्टमेंट एक प्लानिंग संगठन है और उसका काम राष्ट्रपति द्वारा आदेशित सैन्य विकल्प तैयार करना और उन्हें लागू करना है।