विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करेगा अमेरिका... आखिर क्यों दी ट्रंप ने धमकी

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Thu, 10 Apr 2025 07:32 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर ईरान का धमकी दी। उन्होंने ईरान के अपने परमाणु कार्यक्रम ...और पढ़ें

ट्रप ने ईरान के परमाणु समझौते पर सहमत न होने पर सैन्य बल का इस्तेमाल करने की धमकी दोहराई
ट्रप ने ईरान के परमाणु समझौते पर सहमत न होने पर सैन्य बल का इस्तेमाल करने की धमकी दोहराई

HighLights

  1. ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती
  2. ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई में इजरायल की अहम भूमिका होगी

 रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर ईरान का धमकी दी। उन्होंने ईरान के अपने परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने पर सहमत न होने पर सैन्य बल का इस्तेमाल करने की अपनी धमकी दोहराई, उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई में इजरायल की अहम भूमिका होगी।

ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती और अगर वह विकास प्रयासों को रोकने से इनकार करता है, तो सैन्य कार्रवाई हो सकती है। ओवल ऑफिस में कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप ने संवाददाताओं से यह बात कही।

इजरायल को ट्रंप ने कही ये बात

ट्रंप ने कहा कि मैं बहुत कुछ नहीं मांग रहा हूं लेकिन उनके पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते। अगर वह नहीं माने तो इसके लिए सैन्य की आवश्यकता है, तो हम सैन्य बल का इस्तेमाल करेंगे। जाहिर है, इजरायल इसमें हमारा लीडर होगा। कोई भी हमारा नेतृत्व नहीं करता। हम वही करते हैं जो हम चाहते हैं।

उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि कोई भी सैन्य कार्रवाई कब शुरू हो सकती है। ट्रंप ने कहा कि मैं विशेष रूप से कुछ नहीं कहना चाहता। लेकिन जब आप बातचीत शुरू करते हैं, तो आपको पता चल जाता है कि बातचीत ठीक चल रही है या नहीं। और मैं कहूंगा कि निष्कर्ष तब निकलेगा जब मुझे लगेगा कि बातचीत ठीक नहीं चल रही है।

ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

ट्रंप ने सोमवार को एक आश्चर्यजनक घोषणा की कि संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान शनिवार को तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर सीधी बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत असफल रही तो ईरान बहुत बड़े खतरे में होगा।

यह भी पढ़ें- टैरिफ को लेकर ट्रंप की दो बड़ी घोषणा, Tariff पर 90 दिनों का ब्रेक; लेकिन चीन पर लगाया 125% टैक्स