चार महिलाओं की हत्या में अमेरिकी अधिकारी गिरफ्तार, हो सकता है सीरियल किलर
पुलिस को आशंका है कि 35 साल का जुआन डेविड ऑर्टिज सीरियल किलर हो सकता है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 08:40 PM (IST)
ह्यूस्टन, एपी। अमेरिका की सीमाओं की निगरानी करने वाले विशेष बल बॉर्डर पेट्रोल के एक अधिकारी को यहां चार महिलाओं की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को आशंका है कि 35 साल का जुआन डेविड ऑर्टिज सीरियल किलर हो सकता है। जुआन ने एक अन्य महिला का अपहरण किया था। लेकिन वह उसके चंगुल से भागने में सफल रही और पुलिस को उसके बारे में सूचना दी।
पुलिस को आशंका है कि 35 साल का जुआन डेविड ऑर्टिज सीरियल किलर हो सकता है। जुआन ने एक अन्य महिला का अपहरण किया था। लेकिन वह उसके चंगुल से भागने में सफल रही और पुलिस को उसके बारे में सूचना दी।
वेब काउंटी के शेरिफ मार्टिन कुलर ने रविवार को यहां कहा, 'लारेडो के एक होटल की पार्किग में खड़े ट्रक में छिपे जुआन को शनिवार तड़के दबोच लिया गया। वह सीरियल किलर हो सकता है। वह चार महिलाओं की हत्या का जिम्मेदार है। ये महिलाएं यौनकर्मी थीं।
जुआन के खिलाफ हमारे पास ठोस सुबूत हैं। हत्याओं का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।' जुआन की गिरफ्तारी पर बॉर्डर पेट्रोल के असिस्टेंट कमिश्नर एंड्रयू मीहान ने कहा, हमारी संवेदनाएं पीडि़त परिवारों के साथ हैं। किसी भी कर्मचारी का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें