अमेरिका में पुलिस गोलीबारी का वीडियो जारी, एक साल के बच्चे की हुई थी मौत; अधिकारी सभी आरोपों से बरी
अमेरिका में मिसिसिपी पुलिस द्वारा एक साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या का वीडियो जारी हुआ है। हालांकि, जांच ...और पढ़ें

मिसिसिपी में शूटिंग की घटना का वीडियो जारी (फोटो-Mississippi police)
HighLights
मिसिसिपी पुलिस ने एक साल के बच्चे को गोली मारकर हत्या की।
वीडियो जारी होने के बावजूद अधिकारी को आरोपों से बरी किया गया।
बच्चे के परिवार ने गोलीबारी को अनुचित बताया, न्याय की मांग।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में मिसिसिपी ने गुरुवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें एक पुलिस अधिकारी द्वारा एक साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या किए जाने का दृश्य है।
हालांकि, राज्य के अधिकारियों ने बच्चे को गोली मारने वाले अधिकारी को आपराधिक कदाचार के आरोपों से बरी कर दिया है।
क्या है मामला?
कोहेन वाइली नाम के इस बच्चे की मौत जून में तब हुई थी, जब सेनाटोबिया पुलिस के सार्जेंट हंटर फोस्टर ने दुकान से चोरी की एक घटना की सूचना मिलने पर, एक चलती हुई गाड़ी की तरफ गोली चला दी थी।
कोहेन के परिवार का कहना है कि फुटेज से साफ है कि गोली चलाना जायज नहीं था। मिसिसिपी के अटार्नी जनरल कार्यालय ने इस हफ्ते बताया कि एक महीने तक चली जांच में यह पाया गया कि फोस्टर द्वारा बल का प्रयोग उचित था।
फोस्टर के वकील मार्टिन ज़ुम्माच ने कहा कि उनके मुवक्किल के पास गाड़ी पर गोली चलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, क्योंकि वह गाड़ी उन्हें टक्कर मारने वाली थी।
कोहेन के परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील बेन क्रंप ने कहा कि जब फोस्टर ने गोली चलाई, तब फोस्टर किसी खतरे में नहीं थे। गोली लगने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि कि वीडियो से पता चलता है कि फोस्टर ने कार की पैसेंजर साइड से गोली चलाई थी।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- 'अपने ही भाई से शादी की, फर्जी नाम रखा', ट्रंप ने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर लगाए गंभीर आरोप; मांगा इस्तीफा
