US Midterm Election Results 2026 Live Updates: ट्रंप को बड़ा झटका, नॉर्थ कैरोलिना सीनेट सीट पर डेमोक्रेट्स का कब्जा; 7 गवर्नर पद भी जीते
US Midterm Election Results 2026 Live Updates: अमेरिका के 2026 के मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक परीक्षा हैं। घटती लोकप्रियता, बढ़ती महंगाई और इमिग्रेशन मुद्दों के बीच प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों और 36 राज्यों के गवर्नर पदों के लिए मतगणना हो रही है।
-1793759230921_m.webp)
US Midterms 2026 Live Updates: डोनल्ड ट्रंप के लिए 2026 के मिडटर्म चुनाव केवल सीटें बचाने की लड़ाई नहीं हैं, बल्कि यह उनकी राजनीतिक पकड़ की सबसे बड़ी परीक्षा है। घटती अप्रूवल रेटिंग्स के बीच यह चुनाव तय करेगा कि संसद पर किसका नियंत्रण होगा और ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल की भावी दिशा क्या रहेगी।
इस बार प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों और 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए मतगणना हो रही है। डेमोक्रेट्स दोनों सदनों में बहुमत हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं। टेक्सस, कंसास, मिशिगन और ओहायो जैसे पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन राज्यों में भी कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। हालांकि, ट्रंप से असंतुष्ट मतदाता भी डेमोक्रेट्स को पूरी तरह समर्थन देने में हिचकिचा रहे हैं।
US Election Results 2026: जेसन स्मिथ ने मिसौरी के 8वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में रिपब्लिकन पार्टी की सीट रखी बरकरार
US Election Results 2026 Live: रिपब्लिकन पार्टी के जेसन स्मिथ मिसौरी के 8वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से दोबारा अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुन लिए गए हैं। 2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में, जहां मतदाता संसद में सत्ता संतुलन तय कर रहे हैं, स्मिथ ने अपनी सीट बरकरार रखी है।
US Midterms Election 2026: वर्जीनिया ने गर्भपात के अधिकारों से जुड़े संशोधन का किया समर्थन, मिसौरी में वापस लेने पर विचार
US Midterms Election 2026: वर्जीनिया में गर्भपात के अधिकारों से जुड़े एक संशोधन को मंजूरी दी गई, जबकि मिसौरी के मतदाताओं ने इस बात पर विचार किया कि क्या गर्भपात से जुड़े मौजूदा सुरक्षा उपायों को खत्म कर दिया जाए। 2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के साथ-साथ, अमेरिकी नागरिकों ने 145 बैलेट मेजर्स पर भी अपना फैसला लिया।
US Midterm Election 2026 Live: न्यूयॉर्क, कोलोराडो और कनेक्टिकट में डेमोक्रेट्स ने अहम गवर्नर चुनाव जीते
US Midterm Election 2026 Live: मिडटर्म चुनाव के नतीजे आने के साथ ही, डेमोक्रेट्स ने अमेरिका के कई राज्यों में गवर्नर पद के चुनाव जीत लिए हैं। न्यूयॉर्क में कैथी होचुल ने गवर्नर का पद बरकरार रखा है, कोलोराडो में फिल वाइजर जीते हैं, और कनेक्टिकट में मौजूदा गवर्नर नेड लैमोंट ने एक और टर्म हासिल किया है।
US Midterm Election Results 2026: डेमोक्रेट कीशा लांस बॉटम्स ने जॉर्जिया की पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनकर रचा इतिहास
US Midterm Election Results 2026: डेमोक्रेट कीशा लांस बॉटम्स ने जॉर्जिया की पहली अश्वेत महिला गवर्नर के रूप में चुनी जाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने मंगलवार को रिपब्लिकन व्यवसायी रिक जैक्सन को हराया।
US Midterm Election Results 2026: वेस्ट वर्जीनिया के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन कैरोल मिलर ने हासिल की जीत
US Midterm Election Results 2026: रिपब्लिकन कैरोल मिलर ने वेस्ट वर्जीनिया के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए फिर से जीत हासिल की है। कैरोल मिलर ने अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रही है।
US Midterm Election 2026: केंटकी में रिपब्लिकन एंडी बार ने सीनेट सीट जीती
US Midterm Election 2026: रिपब्लिकन एंडी बार ने केंटकी में US सीनेट चुनाव जीत लिया है। उच्च सदन में अपनी जगह पक्की कर ली है। 2026 के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स कांग्रेस पर नियंत्रण पाने के लिए आमने-सामने हैं।
US Midterm Elections 2026: 25 राज्यों में मतदान संपन्न, सीनेट की अहम सीटों पर नजर
US Midterm Elections 2026: डोनल्ड ट्रंप के लिए मतदान केवल इस बात तक सीमित नहीं है कि रिपब्लिकन पार्टी कितनी सीटें अपने पास बनाए रखती है। अमेरिका के 25 राज्यों और कोलंबिया जिले में मतदान समाप्त हो गए हैं और प्रमुख सीनेट, हाउस और गवर्नर मुकाबलों पर केंद्रित हो गया है।
US midterm elections 2026: टेक्सस सीनेट की दौड़ में डेमोक्रेट जेम्स टालारिको ने बनाई शुरुआती बढ़त
US Midterm Elections 2026: टेक्सस सीनेट की दौड़ में डेमोक्रेट जेम्स टालारिको ने बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने टैरेंट काउंटी में 21 प्रतिशत अंकों के अंतर से शुरुआती वोट जीते हैं। इसके साथ ही, 2026 के मध्यावधि चुनाव में अमेरिका भर के कई सीनेट मुकाबलों में डेमोक्रेट्स ने बढ़त बनाई है।
US midterm elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट सुहास सुब्रमण्यम, अरुणा मिलर जीते; पिया डांडिया फ्लोरिडा में मारी बाजी
US midterm elections 2026: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के शुरुआती नतीजे सामने आने के बाद भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट सुहास सुब्रमण्यम और अरुणा मिलर फिर से चुनाव जीत गए हैं, जबकि पिया डांडिया फ्लोरिडा में करीबी मुकाबले में बाजी मारी है। वहीं, रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी ओहियो के गवर्नर पद की दौड़ में पिछड़ गए।
US Midterm Election Results 2026: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान 20 और राज्यों में खत्म
US Midterm Election Results 2026: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में 20 और राज्यों तथा वाशिंगटन डीसी में मतदान समाप्त हो गया है। इनमें न्यू जर्सी, टेक्सास, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, इलिनोइस और मैसाचुसेट्स शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस की अहम सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
US Midterm Election Results 2026: जॉर्जिया में डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन ओसॉफ दोबारा जीते, रिपब्लिकन पार्टी को झटका
US Midterm Election Results 2026: डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर जॉन ओसॉफ ने जॉर्जिया में दोबारा जीत हासिल कर ली है। उन्होंने रिपब्लिकन सांसद माइक कॉलिन्स को हराकर अपनी सीट बरकरार रखी।
US Midterm 2026 Live Updates: फ्लोरिडा के 19वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन जिम श्वार्टजेल ने अमेरिकी हाउस का चुनाव जीता
US Midterm 2026 Live Updates: रिपब्लिकन जिम श्वार्टज़ेल ने फ्लोरिडा के 19वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का चुनाव जीत लिया है। 2026 के मिडटर्म चुनावों में अपनी जीत के बाद, वे कांग्रेस में इस डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करेंगे।
