विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार होर्मुज से गुजरे अमेरिका के दो युद्धपोत, क्या है ट्रंप का प्लान?

Published: Sat, 11 Apr 2026 10:26 PM (IST)

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच, दो अमेरिकी युद्धपोत पहली बार ईरान युद्ध के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित ...और पढ़ें

ईरान युद्ध के बीच पहली बार होर्मुज से गुजरे अमेरिकी युद्धपोत (फाइल फोटो)

ईरान युद्ध के बीच पहली बार होर्मुज से गुजरे अमेरिकी युद्धपोत (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाया है। ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार दो अमेरिकी युद्धपोत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजर गए हैं। इस घटनाक्रम को वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये दोनों गाइडेड मिसाइल विध्वंसक जहाज बिना किसी परेशानी के इस रणनीतिक मार्ग से निकल गए। यह भी बताया गया कि इस ऑपरेशन के लिए ईरान से कोई समन्वय नहीं किया गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब होर्मुज को 'साफ' करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। उन्होंने इसे चीन, जापान और फ्रांस जैसे देशों के लिए मदद बताया।

क्या है होर्मुज की अहमियत?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग है, जहां से लगभग 20 प्रतिशत कच्चा तेल गुजरता है। ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद यह रास्ता लगभग बंद हो गया था, जिससे वैश्विक बाजार में ऊर्जा संकट गहरा गया।

हालांकि, हाल ही में हुए अस्थायी युद्धविराम के तहत इस रास्ते को फिर से खोलने की बात कही गई थी, लेकिन अभी भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं।

ईरान की चुनौती

ट्रंप ने कहा कि ईरान इस संघर्ष में 'बुरी तरह पिछड़ रहा है', लेकिन उन्होंने यह भी माना कि ईरानी समुद्री बारूदी सुरंगें अभी भी खतरा बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जहाजों के लिए सबसे बड़ा जोखिम इन सुरंगों से टकराने का है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक सुरक्षा को लेकर पूरी तरह भरोसा नहीं बनता, तब तक इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही सामान्य नहीं हो पाएगी।

इसी बीच अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में बातचीत भी शुरू हो गई है, जिसका मकसद इस संघर्ष को खत्म करना है। यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब युद्ध ने पूरे पश्चिम एशिया को अस्थिर कर दिया है और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी असर डाला है।

ट्रंप ने एक और बयान में कहा कि दुनिया भर से खाली तेल टैंकर अमेरिका की ओर आ रहे हैं, ताकि वहां से तेल खरीदा जा सके। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

ईरानी डेलिगेशन का वर्दी में स्वागत, सूट में वेंस से मुलाकात; 'ड्रेस डिप्लोमेसी' से आसिम मुनीर ने शहबाज को दिया संदेश?