Move to Jagran APP

वाशिंगटन और बीजिंग के बढ़ते तनाव के बीच त्रिपक्षीय हथियार नियंत्रण वार्ता पर अमेरिका का जोर

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने हथियार नियंत्रण वार्ता में संलग्न होने के लिए चीन की प्रतिबद्धता का स्वागत करता है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 08:15 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 08:15 AM (IST)
वाशिंगटन और बीजिंग के बढ़ते तनाव के बीच त्रिपक्षीय हथियार नियंत्रण वार्ता पर अमेरिका का जोर
वाशिंगटन और बीजिंग के बढ़ते तनाव के बीच त्रिपक्षीय हथियार नियंत्रण वार्ता पर अमेरिका का जोर

वाशिंगटन, एजेंसी। वाशिंगटन और बीजिंग के बढ़ते तनाव के बीच संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका ने कहा है की है त्रिपक्षीय हथियार नियंत्रण वार्ता के लिए चीन और और रूस के साथ जल्‍द बैठक करेगा। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने हथियार नियंत्रण वार्ता में संलग्न होने के लिए चीन की प्रतिबद्धता का स्वागत करता है।

loksabha election banner

तीन सबसे बड़े परमाणु हथियार शक्तियों के बीच कूटनीति वार्ता जरूरी 

स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस ने कहा क‍ि आर्म्स कंट्रोल के लिए राष्ट्रपति के विशेष राजदूत मार्शल बिलिंगस्ले ने कहा है कि ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में होने वाली बैठक में चीन सरकार को आमंत्रित करेंगे। उन्‍होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने यह भी सिफारिश की है कि इसके दूसरे चरण के लिए चीन त्रिपक्षीय हथियार नियंत्रण वार्ता के लिए रूस के साथ बैठक करेगा। हम सभी वार्ता के लिए अलग-अलग दृष्टिकोण और उद्देश्यों के साथ मिलेंगे। उन्‍होंने कहा निश्चित रूप से हमारे बीच असहमति होगी, लेकिन यह बातचीत का समय है। नई हथियारों की दौड़ को रोकने के लिए तीन सबसे बड़े परमाणु हथियार शक्तियों के बीच कूटनीति वार्ता का दौर जरूरी है। 

रूस-अमेरिका के बीच 22 जून को वियना में हुई वार्ता 

22 जून को रूस और अमेरिका ने न्यू स्ट्रेटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी को बचाने के प्रयास में वियना में वार्ता शुरू की है। दोनों देशों के परमाणु शस्त्रागार को सीमित करने वाले संधि की अविध फरवरी में समाप्त हो रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने बार-बार वार्ता में शामिल होने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया, इसके बावजूद संयुक्त राज्य अमेरिका की त्रिपक्षीय वार्ता के लिए उम्‍मीद बंधी है।      


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.