विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यूयॉर्क में डोमिनिकन मूल के युवक को ICE एजेंटों ने मारी गोली, नाराज लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:01 AM (GMT+05:30)

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की अवैध अप्रवासन नीति को लेकर विवाद गहरा गया, जब न्यूयॉर्क में इमीग्रेशन विभाग के एजेंटों ने एक डोमिनिकन नागरिक को गोली मारकर घायल कर दिया।

ICE अधिकारी की गोलीबारी के बाद न्यूयॉर्क में विरोध प्रदर्शन।

ICE अधिकारी की गोलीबारी के बाद न्यूयॉर्क में विरोध प्रदर्शन।

HighLights

  1. न्यूयॉर्क में ICE एजेंट ने डोमिनिकन नागरिक को गोली मारी।

  2. ट्रंप प्रशासन की अवैध अप्रवासन नीति पर विवाद तेज हुआ।

  3. घटना के बाद शहर में भारी विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए।

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका भर में ट्रंप प्रशासन की अवैध अप्रवासन नीति के खिलाफ बरती जा रही सख्ती को लेकर विवाद तेज होता जा रहा है। इसी बीच यही विवाद सातवें आसमान पर तब पहुंच गया, जब अमेरिकी इमीग्रेशन विभाग के एजेंटों ने गिरफ्तारी के दौरान एक डोमिनिकन नागरिक को गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद शहर में भारी विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं और राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है।

पूरे मामले को ऐसे समझिए कि न्यूयार्क के मैनहट्टन से जुड़े मार्बल हिल इलाके में होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) और इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के एजेंट एक टारगेटेड एनफोर्समेंट ऑपरेशन के तहत एक डोमिनिकन शख्स को गिरफ्तार करने पहुंचे थे।

अब समझिए क्यों चली गोली?

इमीग्रेशन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान एक ICE अधिकारी ने अपनी बंदूक से गोली चला दी, जिससे वह शख्स घायल हो गया। हालांकि, शुरुआती बयानों में विभाग ने यह साफ नहीं किया कि गोलीबारी की असल वजह क्या थी।

Immigration agents shoot a man during arrest in New York City (3)

हालांकि राहत की बात यह है कि वह शख्स जिंदा है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। चश्मदीदों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद वह शख्स जमीन पर बैठा हुआ था और उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे।

घायल शख्स के आपराधिक अवैध विदेशी नागरिक

दूसरी ओर, होमलैंड सिक्योरिटी ने घायल शख्स को आपराधिक अवैध विदेशी करार दिया है। एजेंसी का दावा है कि उस पर पहले से ही डाका डालने का दोष सिद्ध हो चुका है और उसका आपराधिक इतिहास रहा है।

बताया गया है कि उसे दिसंबर 2023 में भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया था। एजेंसी ने इसके लिए न्यूयार्क जैसी डेमोक्रेट-शासित शहरों की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

Immigration agents shoot a man during arrest in New York City (4)

न्यूयॉर्क के गवर्नर ने क्या कहा?

वहीं बात इस घटना पर प्रतिक्रिया की करें तो न्यूयार्क की गवर्नर कैथी होचुल ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हम फेडरल अधिकारियों से इस घटना के सभी पहलुओं पर पूरी और पारदर्शी रिपोर्ट की उम्मीद करते हैं। न्यूयार्क के लोगों को यह जानने का हक है कि वास्तव में क्या और क्यों हुआ?

मेयर जोहरान ममदानी ने घटना की निंदा की

न्यूयार्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मांग की है कि शहर में सभी ICE छापों और कार्रवाइयों को तुरंत रोका जाए। मेयर ने कहा कि मैं चुपचाप यह नहीं देख सकता कि ICE एजेंट हमारे समुदायों में आतंक फैलाएं।

Immigration agents shoot a man during arrest in New York City

ICE के विरोध में सड़क पर लोग

उधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रदर्शनकारियों में भारी गुस्सा देखा गया। उन्होंने मौके पर इकट्ठा होकर 'ICE हमारे शहर से बाहर जाओ' के नारे लगाए। एक स्थानीय रेस्तरां के कर्मचारी पेड्रो अल्मारेज ने बताया कि उन्होंने 3-4 गोलियों की आवाज सुनी और मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी व डरे हुए लोग मौजूद थे।