अमेरिका जाने वाले F-35 एयरक्राफ्ट के पार्ट्स पहुंच गए चीन, उत्तर कोरिया में ऐसा क्या हुआ?
F-35 स्टील्थ विमान के संवेदनशील पुर्जे, जो ऑस्ट्रेलिया से अमेरिका जाने थे, गलती से हांगकांग पहुंच गए और चीन ने उन्हें जब्त कर लिया।

अमेरिका जाने वाले F-35 के पार्ट्स पहुंच गए चीन
HighLights
F-35 स्टील्थ विमान के संवेदनशील पुर्जे अमेरिका के बजाय चीन पहुंचे।
ऑस्ट्रेलिया से भेजे गए ये पुर्जे हांगकांग में चीन ने जब्त किए।
अमेरिकी कांग्रेस समितियां इस गंभीर मामले की गहन जांच कर रही हैं।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। F-35 स्टील्थ एयरक्राफ्ट के कुछ संवेदनशील पार्ट्स ऑस्ट्रेलिया से अमेरिका जाने वाले थे, लेकिन उत्तर कोरिया के रास्ते हांगकांग पहुंच गए।
यह अभी तक साफ नहीं है कि विमान दक्षिण कोरिया में क्यों रुका या उसे हांगकांग क्यों भेजा गया, या फिर पार्ट्स का रास्ता जानबूझकर बदला गया था या गलती से।
अमेरिका जाने वाला सामान पहुंचा चीन
इस घटना की जानकारी देने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि अमेरिका जाते समय विमान दक्षिण कोरिया में रुका और वहां से उसे हांगकांग भेज दिया गया।
UPS एक ऑस्ट्रेलियाई मिलिट्री F-35 के कॉकपिट कैनोपी और वेपन्स-बे डोर (हथियार रखने वाली जगह का दरवाजा) को शिप कर रहा था। इसे मई के आखिर में जांच और संभवतः मरम्मत या निपटान के लिए अमेरिका भेजा जा रहा था।
जानकारी देने वाले दो लोगों ने बताया कि लॉकहीड मार्टिन कॉर्प. द्वारा सप्लाई किए गए इन दोनों पार्ट्स पर रडार-एब्जॉर्बिंग मटीरियल (रडार से बचने वाला पदार्थ) की कोटिंग की गई थी, जो उनकी स्टील्थ क्षमताओं को बढ़ाता है।
चीन की सरकार ने कब्जे में लिए F-35 के पार्ट्स
चीन की सरकार ने F-35 के ये पार्ट्स अपने कब्जे में ले लिए, लेकिन अब तक उन्हें वापस नहीं किया है। इस मामले को लेकर बीजिंग के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उसे इस स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है।
इस घटना का खुलासा ऐसे समय में हुआ है, जब चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अमेरिका की यात्रा पर गए हैं। करीब दो कांग्रेसनल कमेटियां इस बात की जांच कर रही हैं कि ये पार्ट्स चीन के हाथों में कैसे पहुंचे।
चीन के पास पार्ट्स का होना, दक्षिण कोरिया में रुकना और उन्हें ट्रांसपोर्ट करने के लिए UPS का इस्तेमाल किया जाना, इन बातों की जानकारी पहले नहीं दी गई थी।
यह भी पढ़ें- ट्रंप का दोहरा रवैया... रूसी तेल खरीदने पर भारत पर टैरिफ लगाने की धमकी, लेकिन बेलारूस से कर रहे डील
