विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुवैती F/A-18 ने US के F-15 फाइटर जेट को मार गिराया, 3 मिसाइलें भी दागीं; रिपोर्ट में बड़ा दावा

Published: Wed, 04 Mar 2026 11:58 AM (IST)

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान, एक कुवैती F/A-18 फाइटर जेट ने गलती से तीन अमेरिकी F-15 जेट विमानों को मार गिराया।

HighLights

  1. कुवैती F/A-18 ने गलती से 3 अमेरिकी F-15 गिराए।

  2. ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के बाद पहली अमेरिकी क्षति।

  3. ईरान ने भी अमेरिकी जेट गिराने का दावा किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल की ईरान के साथ चल रही जंग के बीच सोमवार को तीन अमेरिकी एफ-15s को एक कुवैती फाइटर जेट ने मार गिराया।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी फाइटर जेट को कुवैती F/A-18 ने मार गिराया। वहीं, एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, F/A-18 हॉर्नेट के पायलट ने गलती से तीन अमेरिकी जेट्स की तरफ तीन मिसाइलें दाग दीं, जो कुवैत के ऊपर गिर गईं।

ऑपरेशन में अमेरिका को कितना हुआ नुकसान?

यह घटना 28 फरवरी को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू होने के बाद से किसी अमेरिकी एयरक्राफ्ट के नुकसान की पहली घटना थी। ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने जबरदस्त एयरस्ट्राइक की। ईरान ने शनिवार को अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की यूएस-इजरायली जॉइंट एयरस्ट्राइक में हत्या के बाद कुवैत और खाड़ी के देशों पर मिसाइलों और ड्रोन से जवाबी कार्रवाई की है।

यूएस मिलिट्री के मुताबिक, सोमवार को कुवैती सेना की फायरिंग में तीन US फाइटर जेट, जो सभी F-15E स्ट्राइक ईगल थे, गलती से गिर गए। क्रू पैराशूट से सुरक्षित निकल गया। F-15E का गिरना पिछले 15 महीनों में मिडिल ईस्ट में फ्रेंडली फायरिंग में यूएस फाइटर प्लेन के मारे जाने की दूसरी घटना है।

ईरान ने किया जेट विमानों को गिराने का दावा

इस बीच, ईरान ने जेट विमानों को मार गिराने का दावा किया। वॉल स्ट्रीट रिपोर्ट का कहना है कि 'ब्लू-ऑन-ब्लू' घटना तब हुई जब कई ईरानी ड्रोन कुवैती एयरस्पेस में घुस रहे थे। इनमें से एक ने एक बेस पर हमला किया जिससे छह अमेरिकियों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: क्या इजरायल की वजह से अमेरिका ने की ईरान से जंग? ट्रंप के खास रुबियो के बयान से मची सनसनी