भारत ने अफगानिस्तान को पहुंचाए गेहूं, अमेरिका ने बताया सराहनीय कदम
भारत द्वारा अफगानिस्तान को गेहूं मुहैया कराने के कदम की अमेरिका ने सराहना की है।
वॉशिंगटन, एएनआइ। अमेरिका ने सोमवार को भारत की सराहना की। दरअसल, लॉकडाउन के चलते भारत ने अफगानिस्तान को गेहूं मुहैया कराए। भारत के इस कदम की सराहना करते हुए अमेरिका ने कहा कि कोरोना वायरस ( COVID-19) के कारण क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और एक साथ काम करना बेहद महत्वपूर् कर दिया है।
सहायक सचिव एलिस वेल्स ने कहा कि कोरोना वायरस (COVID-19) ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और एक साथ काम को पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है। इस कठिन समय में भारत को 75,000 मीट्रिक टन गेहूं और दवा उपलब्ध कराने के लिए अफगानिस्तान के साथ काम करते हुए अच्छा लगा। हमें इस चुनौती से गुजरना होगा।
जानकारी के लिए बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 15 लाख के पार पहुंच गई हैं। वहीं इस वायरस के कारण मरने वालों का आंकड़ा भी एक लाख के पार पहुंच चुका है। इस दौरान कोरोना संक्रमितों की सूची में जो सबसे ज्यादा प्रभावितत देश है वो अमेरिका है। अमेरिका में इस वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस के चलते अकेले अमेरिका पांच लाख के करीब लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
हालात ऐसे है कि सभी देशों ने फिलहाल अपनी सीमाओं को बंद कर लिया है और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी है। कई देशों में तो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ घरेलू उड़ानो पर भी रोक लगा दी है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में सामना आया था। इसके बाद से तेजी से ये बाकी देशों में फैलना शुरु हो गया। दुनियाभर में बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। अब दुनिया भर के करीब 15 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं एक लाख से अधिक लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी हैं।