विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मानसिक रूप से बीमार हैं ट्रंप', नोबेल प्राइज पर नॉर्वे के PM को लिखे लेटर पर बोलीं अमेरिकी सांसद

Published: Tue, 20 Jan 2026 11:29 PM (IST)

अमेरिकी सांसद यास्मीन अंसारी ने डोनाल्ड ट्रंप को 'मानसिक रूप से बेहद बीमार' करार दिया है। उन्होंने नॉर्वे के प्रधानमंत्री ...और पढ़ें

यास्मीन अंसारी ने ट्रंप को 'मानसिक रूप से बीमार' कहा।

यास्मीन अंसारी ने ट्रंप को 'मानसिक रूप से बीमार' कहा।

HighLights

  1. यास्मीन अंसारी ने ट्रंप को 'मानसिक रूप से बीमार' कहा।

  2. नोबेल पुरस्कार न मिलने पर ट्रंप का पत्र साझा किया।

  3. 25वां संशोधन लागू कर राष्ट्रपति शक्तियां हस्तांतरित करने की मांग।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी सांसद यास्मीन अंसारी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोएरे को लिखा पत्र साझा किया है और ट्रंप को मानसिक रूप से बेहद बीमार करार दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिए जाने पर यह पत्र लिखा था।

यास्मीन ने ट्रंप का पत्र साझा करते हुए लिखा, 'अमेरिका के राष्ट्रपति मानसिक रूप से बेहद बीमार हैं और हम सभी के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं।'

उन्होंने अमेरिकी नेताओं से 25वां संशोधन लागू करने का अनुरोध किया जिसके तहत राष्ट्रपति की शक्तियां अस्थायी रूप से उपराष्ट्रपति को ट्रांसफर कर दी जाती हैं।

ट्रंप ने नार्वे के प्रधानमंत्री को पत्र में लिखा था, 'आपके देश ने आठ युद्धों को रोकने के मेरे प्रयासों के बावजूद मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया, इसलिए अब मुझे केवल शांति के बारे में सोचने की आवश्यकता नहीं है। शांति महत्वपूर्ण रहेगी, लेकिन अब मैं यह देखने के लिए स्वतंत्र हूं कि अमेरिका के लिए क्या सही है।'