विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Capitol Riot: यूएस कैपिटल दंगे की सच्चाई आएगी सामने! 40,000 घंटे से अधिक का वीडियो किया जाएगा जारी

By AgencyEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sat, 18 Nov 2023 06:56 AM (IST)

2020 के चुनाव के नतीजों को पलटने की साजिश रचने के आरोप में ट्रम्प को मार्च में वॉशिंगटन में मुकदमे ...और पढ़ें

40,000 घंटे से अधिक का वीडियो किया जाएगा जारी (file photo)
40,000 घंटे से अधिक का वीडियो किया जाएगा जारी (file photo)

HighLights

  1. सच्चाई और पारदर्शिता महत्वपूर्णः माइक जॉनसन
  2. वेबसाइट पर वीडियो किया जाएगा जारी

एएफपी, वॉशिंगटन। यूएस कैपिटल पर 6 जनवरी, 2021 के हमले का 40,000 घंटे से अधिक का सुरक्षा वीडियो जनता के लिए जारी किया जाएगा। House of Representatives के नए रिपब्लिकन स्पीकर ने शुक्रवार को इसका एलान किया।

स्पीकर माइक जॉनसन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा-

आज मैं अमेरिकी लोगों से अपना वादा निभा रहा हूं और 6 जनवरी के सभी टेप सभी अमेरिकियों को उपलब्ध करा रहा हूं। सच्चाई और पारदर्शिता महत्वपूर्ण हैं।

जॉनसन, जिन्होंने 2024 में व्हाइट हाउस पर दोबारा कब्जा करने की पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टिप्पणी का समर्थन किया है, उन्होंने कहा कि कैपिटल हिल सुरक्षा वीडियो को एक सार्वजनिक वेबसाइट पर बैचों में पोस्ट किया जाएगा।

जॉनसन ने कहा-

यह निर्णय लाखों अमेरिकियों, आपराधिक प्रतिवादियों, सार्वजनिक हित संगठनों और मीडिया को सरकारी अधिकारियों के एक छोटे समूह की बात पर भरोसा करने के बजाय स्वयं देखने की क्षमता प्रदान करेगा कि उस दिन क्या हुआ था।

हजारों घंटे की सर्विलांस फुटेज की समीक्षा कांग्रेस की एक समिति द्वारा पहले ही की जा चुकी है। प्रतिनिधि सभा की चयन समिति ने सिफारिश की कि 2024 के रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए सबसे आगे चल रहे ट्रम्प पर कैपिटल दंगे के संबंध में विद्रोह और अन्य अपराधों का आरोप लगाया जाए। 

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: गाजा में खाने की किल्लत से भुखमरी का अंदेशा, ईंधन न होने से UN ने रोका खाद्य सामग्री का वितरण

2020 के चुनाव के नतीजों को पलटने की साजिश रचने के आरोप में ट्रम्प को मार्च में वॉशिंगटन में मुकदमे का सामना करना है। 6 जनवरी के हमले के सिलसिले में 1,200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जॉनसन ने कहा कि, वीडियो में नागरिकों के चेहरे धुंधले कर दिए जाएंगे और संवेदनशील कैपिटल बिल्डिंग की सुरक्षा जानकारी के वीडियो हटा दिया जाएगा।