विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंटरनेट सनसनी 'जैकी' की मौत के कारण का खुला राज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:57 AM (IST)

कैलिफोर्निया की मशहूर बाल्ड ईगल 'जैकी' की मौत का कारण बर्ड फ्लू था, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है।

बर्ड फ्लू से हुई थी सोशल मीडिया सेंसेशन 'जैकी' की मौत।

बर्ड फ्लू से हुई थी सोशल मीडिया सेंसेशन 'जैकी' की मौत।

HighLights

  1. मशहूर बाल्ड ईगल जैकी की मौत बर्ड फ्लू से हुई।

  2. पोस्टमार्टम में अत्यधिक संक्रामक बर्ड फ्लू (HPAI) की पुष्टि।

  3. इंटरनेट पर लाखों लोगों द्वारा देखी जाने वाली लोकप्रिय गिद्ध।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। कैलिफोर्निया में वन्यजीव प्रेमियों और इंटरनेट की दुनिया की मशहूर गिद्ध प्रजाति का बाज 'जैकी' की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई थी। कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फिश एंड वाइल्डलाइफ ने हाल ही में इसकी पुष्टि करते हुए एक प्रेस रिलीज जारी की है।

बता दें कि जैकी की मौत पिछले साल अगस्त में हुई थी। सैन डिएगो जू वाइल्डलाइफ अलायंस में हुए पोस्टमार्टम और अन्य मेडिकल जांच में पता चला कि उसकी मौत का मुख्य कारण अत्यधिक संक्रामक बर्ड फ्लू (एचपीएआई) था।

पूरी रिपोर्ट में क्या-क्या बातें सामने आई?

ओजाई रैप्टर सेंटर के निदेशक क्रिस एक्स्टीन ने बताया कि इस रिपोर्ट से जैकी के इलाज के दौरान सामने आए लक्षणों को समझने में मदद मिली है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह इस वायरस का एक दुर्लभ मामला था, जिसके कारण उसके पेट में गंभीर अल्सर हो गए थे।

इससे लगातार अंदरूनी ब्लीडिंग, एनीमिया (खून की कमी) और अंत में बैक्टीरियल सेप्सिस (संक्रमण) फैल गया था। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जैकी के अवशेषों का अंतिम संस्कार (क्रेमेटेड) कर दिया गया है।

कैमरे के जरिए दुनिया भर में थी लोकप्रिय

जैकी और उसका साथी 'SADOW' पिछले एक दशक से अधिक समय से इंटरनेट सेंसेशन बने हुए थे। लॉस एंजिलिस के पूर्व में सैन बर्नार्डिनो पहाड़ों में बिग बीयर झील के पास पेड़ों पर बने उनके घोंसले को देखने के लिए लाखों लोग ऑनलाइन वीडियो फीड का इस्तेमाल करते थे।

'फ्रेंड्स ऑफ बिग बीयर वैली' नामक गैर-लाभकारी संस्था ने 2015 में इस घोंसले में कैमरा लगाया था, जिसके जरिए हर साल उनके प्रजनन के मौसम और उनके संघर्षों को दुनिया भर के लोगों ने लाइव देखा था। राहत की बात यह है कि अधिकारियों के मुताबिक, शैडो के बीमार होने का कोई सबूत नहीं मिला है।

बाल्ड ईगल के इतिहास से जुड़ा अहम पहलू भी समझिए

गौरतलब है कि अमेरिकी बाल्ड ईगल कभी विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गए थे, लेकिन 1970 के दशक में खतरनाक कीटनाशक 'DDT' पर प्रतिबंध लगने और कड़े संरक्षण उपायों के बाद इनकी संख्या में सुधार हुआ था। 

इसके बाद इन्हें संघीय लुप्तप्राय सूची से हटा दिया गया था। जैकी इसी प्रजाति के पुनरुद्धार का एक बड़ा प्रतीक बन चुकी थी, जिसकी अचानक हुई इस विदाई से वन्यजीव प्रेमियों में गहरा शोक है।