Spying: अमेरिका ने पूर्व वायुसेना अधिकारी के खिलाफ ईरान के लिए जासूसी का आरोप लगाया
अमेरिका ने पूर्व अमेरिकी वायुसेना गुप्तचर अधिकारी मोनिका विट्ट पर साइबर जासूसी अभियान में ईरान की मदद करने का आरोप लगाया है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 12:06 AM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 12:06 AM (IST)
वाशिंगटन, रायटर। अमेरिका ने पूर्व अमेरिकी वायुसेना गुप्तचर अधिकारी मोनिका विट्ट पर साइबर जासूसी अभियान में ईरान की मदद करने का आरोप लगाया है। अपनी कार्रवाई के तहत अमेरिका ने चार ईरानी नागरिकों पर भी आरोप लगाया है।
वाशिंगटन का कहना है कि ये चारों साइबर हमले में शामिल थे। इसके अलावा ईरान स्थित दो फर्म न्यू होराइजन आर्गेनाइजेशन और नेट पेयगार्ड सामावट कंपनी और दोनों समूहों से जुड़े कई लोगों को प्रतिबंधित भी किया है।
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि विट्ट ने 2013 में अमेरिकी गुप्तचर अधिकारियों के बारे में क्लासिफाइड सूचनाएं मुहैया कराई। न्यू होराइजन द्वारा आयोजित दो अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में भाग लेने के बाद पूर्व वायुसैनिक अधिकारी को नियुक्त किया गया था।
न्यू होराइजन ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कुदस फोर्स के प्रयास का समर्थन किया था। रिवोल्यूशनरी गार्ड विदेशी भागीदारों को भर्ती करने और खुफिया जानकारी जमा करने के प्रयास में जुटा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें