विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Car Accident: टेक्सास में भीषण सड़क हादसा, कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत; 11 घायल

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 14 Mar 2025 10:12 PM (IST)

अमेरिका के टेक्सास के ऑस्टिन में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। देर रात हुई इस दुर्घटना में पांच लोगों ...और पढ़ें

टेक्सास में भीषण सड़क हादसा, कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत (फोटो- एएनआई)
टेक्सास में भीषण सड़क हादसा, कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत (फोटो- एएनआई)

एएनआई, ऑस्टिन (अमेरिका)। अमेरिका के टेक्सास के ऑस्टिन में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। देर रात हुई इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सड़क पर एक के बाद एक कई वाहन टकरा गए जिसके बाद यह सड़क हादसा हुआ।

एक्सीडेंट में टकरा गए एकसाथ कई वाहन

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार दुर्घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे आई-35 के 13100 ब्लॉक की दक्षिण की ओर जाने वाली लेन में, हॉवर्ड लेन और परमर लेन के बीच हुई, जब 17 वाहन आपस में टकरा गए।

मानो कारों का ढेर लग गया हो

ऑस्टिन पुलिस ने एक्सीडेंट की जानकारी देते हुए कहा कि इस दुर्घटना में 17 वाहन शामिल थे, जिनमें एक सेमी-ट्रक भी शामिल था। अधिकारियों की शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि कई लोग अपने वाहनों से चिपके हुए थे और ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो कारों का ढेर लग गया हो।

11 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है

घटनास्थल पर पांच लोग मृत पाए गए, जिनमें एक वयस्क, एक बच्चा और एक शिशु शामिल हैं। 11 अन्य लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि दो वयस्कों को जानलेवा चोटों के साथ स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।