शिकागो: बाथरूम में लड़की के साथ दुष्कर्म, कॉलेज पार्टी में लड़के चिल्ला रहे थे- मेरी बारी कब आएगी?
शिकागो विश्वविद्यालय की एक फ्रेटरनिटी पार्टी में एक लड़की के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ...और पढ़ें

HighLights
शिकागो फ्रेटरनिटी पार्टी में लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप।
बाथरूम के बाहर लड़कों ने चिल्लाया 'मेरा नंबर कब आएगा'।
विश्वविद्यालय ने संदिग्ध के कैंपस प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉलेज पार्टी के दौरान बाथरूम में बंद लड़की और बाहर मौजूद चीखते हुए लड़के 'मेरा नंबर कब आएगा'। ये हैरान करने वाला नजारा था यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो का। आरोप लगाने वाली महिला की उम्र 21 साल बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यूनिवर्सिटी ने पूरे मामले पर चिंता जताई है।
मीडिया रिपोर्ट में लड़की ने फ्रेटरनिटी पार्टी में उसके साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वो बाथरूम में बंद थी और उसके कपड़े नीचे थे और एक शख्स ने उसकी कलाई पकड़ी हुई थी।
एक गवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाथरूम के बाहर लड़के चीख रहे थे और कह रहे थे मेरा नंबर कब आएगा। ये घटना 'अल्फा एप्सिलॉन पाई' (Alpha Epsilon Pi) फ्रेटरनिटी हाउस में रविवार की सुबह हुई। गवाह ने बताया कि लड़के जबरन बाथरूम में अंदर घुस रहे थे।
पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी के गिरफ्तार होने की जानकारी नहीं दी है। वहीं उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता और संदिग्ध शख्स यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के छात्र नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इधर, यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में एक संदिग्ध की पहचान कर उसकी एंट्री कैंपस में रोक दी गई है। यूनिर्विसटी ने पूरे मामले को लेकर चिंता जताई है।
बता दें कि पास की ही एक यूनिवर्सिटी की छात्रा मिया लारा ने 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' को बताया कि उसने और उसकी दो सहेलियों ने इस पार्टी में एंट्री ली थी। इनमें से ही एक ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने फ्रेटरनिटी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे संबंधित विज्ञापन देखा था।
इसके बाद वहां जाने का मन बना क्योंकि ये उनकी पहली फ्रेटरनिटी पार्टी थी। उसने बताया कि पीड़िता लगातार इसका विरोध कर रही थी और चीख रही थी, लेकिन वहां खड़े लड़कों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा था। बाद में लारा ने उस शख्स का पीछा भी किया था।
