संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख गुतेरस ने कहा; गांधी , मार्टिन लूथर का अनुसरण करें दुनियाभर के प्रदर्शनकारी
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतेरस ने पत्रकारों से कहा कि लोगों के जीवन में अशांति के कारण कुछ भी हों लेकिन सड़कों और शहर के चौराहों पर इससे अशांति नहीं हो।
संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुतेरस ने प्रदर्शनों को लेकर होने वाली हिंसा और लोगों की मौत पर गहरी चिंता जताते हुए दुनियाभर के प्रदर्शनकारियों से महात्मा गांधी, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के उदाहरणों का अनुसरण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सुरक्षा बलों को संयम बरतना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि दुनिया भर में पश्चिम एशिया से लेकर लातिन अमेरिका, कैरेबियन से लेकर यूरोप, अफ्रीका और एशिया में प्रदर्शनों की लहर देखी जा रही है।
गुतेरस ने यहां पत्रकारों से कहा, 'लोगों के जीवन में अशांति के कारण कुछ भी हों लेकिन सड़कों और शहर के चौराहों पर इससे अशांति नहीं हो।'
नागरिक अधिकार की हो सुरक्षा
उन्होंने कहा,'मैं बहुत चिंतित हूं कि कुछ प्रदर्शनों में भारी हिंसा और जनहानि हुई। सरकार का दायित्व है कि लोगों को अभिव्यक्ति और शांतिपूर्ण तरीके से एकत्रित होने की स्वतंत्रता मिले तथा नागरिक अधिकार की सुरक्षा हो।' उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर और अहिंसक बदलाव करने वाले अन्य के उदाहरणों का अनुसरण करें।
यह भी पढ़ें: कश्मीर पर मध्यस्थता के लिए तैयार UN, बातचीत के जरिए समाधान करने का आह्वान किया
यह भी पढ़ें: अमेरिका और चीन में व्यापार वार्ता के पहले चरण के समझौते को लेकर सहमति