Move to Jagran APP

प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ते विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने राहत की सांस

जब विमान ने होनोलुलू में सुरक्षित लैंड किया तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। विमान सैन फ्रांसिस्को से होनोलुलू की उड़ान पर था।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Wed, 14 Feb 2018 06:40 PM (IST)Updated: Wed, 14 Feb 2018 06:40 PM (IST)
प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ते विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने राहत की सांस
प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ते विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने राहत की सांस

न्यूयॉर्क (पीटीआई)। अमेरिका में प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ान भरते विमान के यात्रियों की सांसें तब अटक गई जब अचानक इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा हुई। दरअसल युनाइटेड एयरलाइंस विमान के दाहिने इंजन का कवर निकल आया था। इसके कारण विमान का संतुलन बिगड़ गया था। जब विमान ने होनोलुलू में सुरक्षित लैंड किया तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।

loksabha election banner

विमान सैन फ्रांसिस्को से होनोलुलू की उड़ान पर था। इसमें 373 लोग सवार थे। इनमें दस विमान कर्मी भी शामिल थे। इंजन का कवर निकलने से विमान में बैठे यात्रियों को जोर का झटका महसूस हुआ। इससे अफरातफरी मच गई। एक यात्री ने बताया कि यह उनकी सबसे डरावनी यात्रा थी। कुछ ने घटना के वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इसमें विमान का केबिन हिलता दिख रहा है।

विमान के इंजन में गड़बड़ी की सूचना मिलते ही होनोलुलू स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तुरंत एयरपोर्ट अधिकारियों ने अग्निशमन विभाग की गाडि़यों को बुला लिया था। हालांकि विमान सुरक्षित तरीके से जमीन पर उतर गया। फिलहाल इंजन में हुई गड़बड़ी की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.