Move to Jagran APP

UN सुरक्षा परिषद ने रासायनिक हथियारों पर फिर दिखाया सख्त रुख

सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को कहा कि रासायनिक हथियारों का प्रसार और आपूर्ति अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरनाक है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 11:35 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 11:35 PM (IST)
UN सुरक्षा परिषद ने रासायनिक हथियारों पर फिर दिखाया सख्त रुख
UN सुरक्षा परिषद ने रासायनिक हथियारों पर फिर दिखाया सख्त रुख

संयुक्त राष्ट्र, आइएएनएस। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रासायनिक हथियारों पर फिर अपना सख्त रुख दिखाया है। सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को कहा कि रासायनिक हथियारों का प्रसार और आपूर्ति अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरनाक है।

loksabha election banner

संयुक्त राष्ट्र की संस्था आर्गेनाइजेशन फॉर प्रोहिबिशन वेपंस (ओपीसीडब्ल्यू) के प्रमुख फर्नाडो एरियस ने गत पांच नवंबर को सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के बारे में सुरक्षा परिषद को जानकारी दी थी। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सुरक्षा परिषद ने इस मसले पर अपने रुख को दोहराते हुए कहा कि रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

ये हथियार वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए घातक हैं। इसकी हर संभव घोर आलोचना होनी चाहिए। साथ ही इस बात पर जोर दिया जाना चाहिए कि इन हथियारों का किसी के भी द्वारा कोई भी परिस्थिति में इस्तेमाल पूरी तरह अस्वीकार्य है। सुरक्षा परिषद ने यह भी कहा कि रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने वालों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.