Move to Jagran APP

इराक-सीरिया में आइएस के 10 हजार से अधिक लड़ाके सक्रिय: संयुक्त राष्ट्र

व्लादिमीर वोरोनकोव इराक तथा सीरिया जैसे संघर्षरत क्षेत्रों के अलावा कुछ क्षेत्रीय स्थानों पर भी उसकी गतिविधियां बढ़ गई हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 02:16 PM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 02:16 PM (IST)
इराक-सीरिया में आइएस के 10 हजार से अधिक लड़ाके सक्रिय: संयुक्त राष्ट्र
इराक-सीरिया में आइएस के 10 हजार से अधिक लड़ाके सक्रिय: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र, एपी। आतंकवादी समूह आइएसआइएस को पराजित किए जाने के दो साल बाद भी उसके करीब दस हजार से अधिक आतंकी इराक और सीरिया में अब भी सक्रिय हैं। इस साल इनके हमले भी बढ़े हैं। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद विरोधी प्रमुख व्लादिमीर वोरोनकोव ने सुरक्षा परिषद को दी।

loksabha election banner

वोरोनकोव ने कहा कि आतंकी समूह जिसे आइएस, आइएसआइएल और आइएसआइएस के नाम से भी जाना जाता है, वह फिर से एकजुट हुआ है और इराक तथा सीरिया जैसे संघर्षरत क्षेत्रों के अलावा कुछ क्षेत्रीय स्थानों पर भी उसकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। हालांकि ऐसा लगता है कि गैर संघर्ष वाले क्षेत्रों में इसका खतरा कम हुआ है।

उन्होंने कहा कि आइएस आतंकी दो देशों के बीच छोटे समूहों में आसानी से आवाजाही करते हैं। अफ्रीका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम अफ्रीका प्रांत में इस्लामिक स्टेट आइएसआइएल के वैश्विक दुष्प्रचार का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है और यहां इसके करीब 3500 सदस्य हैं।                                                

उन्होंने कहा किकोरोना वायरस संकट ने आतंकवाद के खतरे को खत्म करने की चुनौतियों को उजागर किया है। लेकिन आईएस की भर्ती और धन उगाहने वाली गतिविधियों पर महामारी का प्रभाव स्पष्ट नहीं है और इसके नेता अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी के तहत चरमपंथी समूह की रणनीतिक दिशा में बदलाव का कोई स्पष्ट संकेत नहीं है।                                                                                                                      


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.