संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष चुनी गईं इक्वाडोर की विदेश मंत्री
मारिया दूसरी महिला प्रतिद्वंद्वी संयुक्त राष्ट्र में होंडुरास की दूत मैरी एलिजाबेथ फ्लोर्स फ्लैक को हराकर इस पद के लिए निर्वाचित हुई।
By Tilak RajEdited By: Published: Wed, 06 Jun 2018 08:43 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jun 2018 08:39 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र, एपी। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अगले अध्यक्ष के तौर पर इक्वाडोर की विदेश मंत्री मारिया फर्नाडा इस्पिनोसा को चुना गया है। वह 73 साल के इतिहास में 193 सदस्यीय इस वैश्विक संस्था की अगुआई करने वाली चौथी महिला होंगी।
मारिया दूसरी महिला प्रतिद्वंद्वी संयुक्त राष्ट्र में होंडुरास की दूत मैरी एलिजाबेथ फ्लोर्स फ्लैक को हराकर इस पद के लिए निर्वाचित हुई। मतदान में मारिया को 128 और फ्लैक को 62 वोट मिले। मौजूदा अध्यक्ष स्लोवाकिया के मिरोस्लाव लजकाक ने परिणाम की घोषणा की।
इस मौके पर मारिया ने उम्मीद जताई कि लैंगिक समानता की दिशा में सकारात्मक प्रगति होती रहेगी। उन्होंने अपने निर्वाचन को उन सभी महिलाओं को समर्पित किया जो मौजूदा राजनीति में हिस्सा ले रही हैं और पुरुषवादी, भेदभावपूर्ण राजनीति और मीडिया के हमलों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि वह इस पद पर चुने जाने वाली लैटिन अमेरिका और कैरेबिया की पहली महिला हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें