Move to Jagran APP

COVID-19 Crisis: डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद UN ने किया संयुक्त राष्ट्र संघ का बचाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से फंडिंग रोकने पर बवाल मच गया है। इस विवाद में अब यूएन ने संयुक्त राष्ट्र का बचाव किया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Thu, 09 Apr 2020 08:29 AM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 09:57 AM (IST)
COVID-19 Crisis: डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद UN ने किया संयुक्त राष्ट्र संघ का बचाव
COVID-19 Crisis: डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद UN ने किया संयुक्त राष्ट्र संघ का बचाव

वाशिंगटन, आइएएनएस। पूरा विश्व इस वक्त कोरोना वायरस की चपेट में है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से फंडिंग रोकने की धमकी पर बवाल मच गया है। इस विवाद में अब यूएन ने संयुक्त राष्ट्र का बचाव किया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र क बचाव करते हुआ कहा कि इस वक्त कोविड-19 की जंग में विश्व स्वास्थ्य संगठन बहुत महत्वपूर्ण है।

loksabha election banner

दरअसल, कोरोना वायरस से बेकाबू हो रहे हालातों के बीच कई देशों ने इस विश्‍व संस्‍था के खिलाफ आवाजें उठाई थी। इस संदर्भ में जापान ने चीन को लेकर डब्ल्यूएचओ के नजरिये पर सवाल खड़ा किया था। जापान के उप प्रधानमंत्री तारो असो ने कहा था कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का नाम बदलकर चीनी स्वास्थ्य संगठन कर देना चाहिए। इसके बाद से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नराजगी सामने आई और यूएस की तरफ से संयुक्त राष्ट्र संघ को दिए जाने फंड को रोकने की धमकी भी सामने आई।

बता दें कि इस वक्त पूरा देश कोरोना वायरस से लंग लड़ रहा है। चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से वैश्विक स्तर पर 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 15 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं। 200 से ज्यादा देश इस संक्रमण के दायरे में आ गए हैं। इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से लड़ रहे हैं। फिलहाल सभी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका, इटली और स्पने हैं। भारत में भी यह वायरस पहुंच चुका है। भारत में इस वायरस से 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार के पार पहुंच चकुा है। इस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन भी लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.